Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती पर हुए आरोपी गिरफ्तार….बच्चे के साथ क्रूरता का मामला.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती पर हुए आरोपी गिरफ्तार….बच्चे के साथ क्रूरता का मामला.

अन्यछत्तीसगढ़

डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती पर हुए आरोपी गिरफ्तार….बच्चे के साथ क्रूरता का मामला.

Hum Vatan News
Last updated: January 22, 2026 1:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती पर हुए आरोपी गिरफ्तार । बच्चे के साथ क्रूरता का मामला.
प्रदेश के महासमुंद जिले में पिछले दिनों एक मामले की सूचना बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तक आई थी, जिसमें समाज के एक रसूखदार परिवार ने एक बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा था। बच्चे पर 600 रुपये की झूठी चोरी का भी आरोप लगाया गया था जो बाद में पूर्णतः असत्य निकला। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सूचना मिलते ही देर रात गांव पहुँचकर पीड़ित के परिवार से मुलाकात की और उनसे मामले की तहकीकात की । इस पड़ताल में पता चला कि बच्चे को रसूखदार परिवार द्वारा पीटने के बाद बच्चे के पिता को भी बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। इससे क्षुब्ध होकर पिता ने आत्महत्या कर ली । डॉ. वर्णिका ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल डी.जी.पी. पुलिस से समन्वय करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करवाया । आयोग ने तत्कालीन पुलिस थाना प्रभारी पर भी गंभीर लापरवाही बरतने के कारण दंडात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की थी । एस. पी. महासमुंद ने इस प्रकरण में थानेदार को निंदा की शास्ति दी थी लेकिन इसे भी आयोग ने पर्याप्त नहीं माना है और पुलिस मुख्यालय ने कड़ी दंडात्मक कार्यवाही कर शास्ति बढ़ाने के लिए भी कार्यवाही आरम्भ कर दी है । उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश कर दिया गया है । प्रमुख आरोपी को जनवरी मध्य तक जेल में रहना पड़ा है। आयोग की अनुशंसा पर बी. एन. एस. की धारा 108, 127(2), 115(2), 351(2) के तहत अपराध दर्ज होकर प्रकरण न्यायाधीन है । आयोग ने इस बीच बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण दल को बच्चे की पूरी देखभाल और शिक्षा दीक्षा निरंतर रखने के साथ साथ पीड़ित क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाने के लिए भी निर्देशित किया है । इसके साथ ही न्यायालयीन प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 को अभियोग पत्र में शामिल करने हेतु भी पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा आयोग ने बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत निषेधित श्रम कराये जाने की स्थिति में तत्संबंधित सुसंगत धाराएं भी अभियोग पत्र में शामिल करने हेतु निर्देशित किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़… 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : शादी में ‘हर्ष फायरिंग’ का हाई वोल्टेज वीडियो वायरल’ भाजपा नेत्री मोनिका सिंह पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : महादेव घाट बना आस्था का केंद्र’ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए CM साय, वर्चुअली जुड़े PM मोदी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नक्सलियों की साजिश नाकाम’ डोडीतुमनार की पहाड़ियों से मिला विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस अलर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Crime News
Featuredछत्तीसगढ़

Crime News : पुलिस के सामने गुंडागर्दी , सिविल लाइन थाने के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Labor Employment Update
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Labor Employment Update : जुलाई से बदलेगी मजदूरों की तकदीर, अब 100 नहीं, 125 दिन मिलेगा गारंटीड काम

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?