Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: केरल में ED टीम पर हमला, 8 लोग गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री के घर छापेमारी के बाद तनावपूर्ण माहौल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » केरल में ED टीम पर हमला, 8 लोग गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री के घर छापेमारी के बाद तनावपूर्ण माहौल

Featuredदेश - विदेश

केरल में ED टीम पर हमला, 8 लोग गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री के घर छापेमारी के बाद तनावपूर्ण माहौल

Hum Vatan News
Last updated: May 28, 2026 4:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ED की टीम कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) घोटाले की जांच के सिलसिले में पिनाराई विजयन के घर पहुंची थी। जांच एजेंसी इस मामले में विजयन की बेटी के कथित संबंधों की जांच कर रही है।

Contents
ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पथरावभारी पुलिस बल के बावजूद बिगड़े हालात8 लोगों की गिरफ्तारीसियासत भी हुई तेजकांग्रेस ने किया पलटवार

ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव

बताया जा रहा है कि जैसे ही ED की कार्रवाई की खबर बाहर फैली, बड़ी संख्या में लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमा हो गए। जब ED अधिकारी कार्रवाई पूरी कर बाहर निकलने लगे, तब भीड़ ने उनके वाहनों को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने अधिकारियों को गाड़ियों से बाहर निकालने की भी कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ENG W vs IND W : वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, इंग्लैंड दौरे पर नजरें

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारी पुलिस बल के बावजूद बिगड़े हालात

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बने रहे। काफी देर बाद पिनाराई विजयन खुद बाहर आए और अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।

8 लोगों की गिरफ्तारी

हमले और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में भी जुटी हुई है। मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस कार्य में बाधा डालने और हमला करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

CG NEWS : वायरल रील के लिए जानलेवा स्टंट, हाईवे पर युवती का हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया केस

सियासत भी हुई तेज

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “शायद अब राहुल गांधी को संतुष्टि मिल गई होगी।”वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे कांग्रेस और बीजेपी की सांठगांठ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शिकायत के तुरंत बाद ED की कार्रवाई होना कई सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता और केरल के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार को ED की कार्रवाई की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ED ने राज्य सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग भी नहीं की थी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही कार्रवाई करने पहुंची थी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर केरल की राजनीति गरमा गई है और ED पर हमले को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

दिवाली की शुभकामनाओं के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp का एक क्लिक खाली कर सकता है बैंक खाता
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : पुरानी प्रेमिका के नए रिश्ते से भड़का आशिक, गैरेज में घुसकर मचाया आतंक’ चाकूबाजी में 3 घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, सूरजपुर में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रायपुर में सड़क हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, 6 लाख के मुआवजे पर अड़ी विदेशी युवती’ VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को High Court’ से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से कोर्ट का इनकार
Featured छत्तीसगढ़
Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर’ 10वीं पास के लिए 4,651 वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Nvidia CEO Jensen Huang Affair: Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का चीनी महिला से अफेयर? गोपनीय जानकारी लीक होने का शक
Featured देश - विदेश
West Bengal Rape Murder Case: बंगाल में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की मौत, पुलिस ने घेराबंदी कर किया एनकाउंटर
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

PM Modi’ ने जवानों संग मनाई दिवाली, बस्तर के लोकगीत पर जमकर झूमे’ महिला जवानों के साथ किया डांस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

India Poverty Rate: देश में तेजी से घटी गरीबी, अब कितने लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ? सामने आया आंकड़ा

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत’ बिलासपुर से छपरा तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?