Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: झूठे आरोप… ममता बनर्जी पर BJP हमलावर, चुनाव आयोग ने बंगाल CM को दिया था जवाब
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » झूठे आरोप… ममता बनर्जी पर BJP हमलावर, चुनाव आयोग ने बंगाल CM को दिया था जवाब

Featuredदेश - विदेश

झूठे आरोप… ममता बनर्जी पर BJP हमलावर, चुनाव आयोग ने बंगाल CM को दिया था जवाब

Hum Vatan News
Last updated: March 2, 2025 4:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ‘फेक वोटर’ को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप निराधार बताया है. बीजेपी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप भी झूठे है. ममता बनर्जी साल 2026 में हार को देखते हुए झूठे आरोप लगा रही हैं. वहीं भारतीय चुनाव आयोग ने भी आज स्पष्ट किया है कि ईपीआईसी (EPIC) नंबर में डुप्लीकेशन का मतलब “डुप्लीकेट/फर्जी मतदाता नहीं है.”

Contents
निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?बीजेपी ने किया पलटवार

CG BREAKING: समाजसेवी ममता शर्मा और उनके पति के खिलाफ FIR दर्ज

- Advertisement -
HTML5 Icon

निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?

निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि एक जैसे नंबर का मतलब यह नहीं कि वे फर्जी मतदाता हैं. निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि कुछ मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर ‘‘समान हो सकते हैं” लेकिन जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य विवरण अलग-अलग हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘‘ईपीआईसी नंबर चाहे जो भी हो, कोई भी मतदाता अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर ही वोट डाल सकता है, जहां वह मतदाता सूची में पंजीकृत है. इसके अलावा वह कहीं और मतदान नहीं कर सकता.’ निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी राज्यों के मतदाता सूची डेटाबेस को ‘ईआरओएनईटी’ मंच पर डालने से पहले ‘‘विकेन्द्रीकृत और मैन्युअल प्रक्रिया” का पालन किए जाने के कारण विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ मतदाताओं को समान ईपीआईसी संख्या आवंटित की गई थी. निर्वाचन आयोग ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप कुछ राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी एक ही ईपीआईसी अक्षरांकीय श्रृंखला का उपयोग कर रहे हैं और विभिन्न राज्यों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को एक जैसे ईपीआईसी नंबर आवंटित किए जाने की गुंजाइश है.

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ‘ईआरओएनईटी’ ‘‘एक जैसी प्रविष्टियों को हटाकर और एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित होने वाले मतदाताओं को शामिल करके” चुनावी प्रणाली को बनाए रखने में निर्वाचन अधिकारियों को मदद करता है. इसने कहा, ‘‘किसी भी शंका को दूर करने के लिए, आयोग ने निर्णय लिया है कि पंजीकृत मतदाताओं को विशिष्ट ईपीआईसी नंबर आवंटित करना सुनिश्चित किया जाए. एक जैसे ईपीआईसी नंबर के किसी भी मामले को एक विशिष्ट ईपीआईसी नंबर आवंटित करके ठीक किया जाएगा.” निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस प्रक्रिया में सहायता और सहयोग के लिए ‘ईआरओएनईटी’ 2.0 मंच को अपडेट किया जाएगा.

बीजेपी ने किया पलटवार

चुनाव आयोग के इस बयान के तुरंत बाद, वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के बंगाल सह-प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि बनर्जी का “एक और झूठ” धराशायी हो गया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह दुख की बात है कि बंगाल की मुख्यमंत्री 2026 में अपनी हार की नींव रखने और चुनावी प्रणाली में मतदाताओं का विश्वास कमज़ोर करने के लिए गलत सूचना का सहारा ले रही हैं.

मालवीय ने चुनाव आयोग से बंगाल में मतदाता सूची की सफाई को प्राथमिकता देने और अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को हटाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग को भाषाई अल्पसंख्यकों और हिंदू शरणार्थियों-जिनमें मतुआ समुदाय (Matua community) भी शामिल है, जो धार्मिक उत्पीड़न से भागकर बंगाल में बस गए हैं- के नाम मतदाता सूची से हटाने के टीएमसी के प्रयासों को भी विफल करना चाहिए.”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज
Featured छत्तीसगढ़
BJP नेता हत्याकांड की जांच तेज, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Sai’ के निर्देश पर सख्त नियम लागू, अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं
Featured छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पति की मौत और हादसे का डर दिखाकर महिला से ऐंठे 85 लाख, ठगी का बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Featuredinternational

Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Featuredinternational

Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?