Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जल संरक्षण, मछली पालन और सिंचाई से किसानों की बढ़ रही आय, सरगुजा के किसान देवानंद बने सफलता की मिसाल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जल संरक्षण, मछली पालन और सिंचाई से किसानों की बढ़ रही आय, सरगुजा के किसान देवानंद बने सफलता की मिसाल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जल संरक्षण, मछली पालन और सिंचाई से किसानों की बढ़ रही आय, सरगुजा के किसान देवानंद बने सफलता की मिसाल.

Hum Vatan News
Last updated: June 3, 2026 8:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 03 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन की दिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) बहुआयामी परिवर्तन का माध्यम बन रही है। योजना के तहत निर्मित ‘आजीविका डबरियां’ जल संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने, भू-जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरगुजा जिले के ग्राम अडची के किसान देवानंद इसकी जीवंत मिसाल बनकर उभरे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति मनरेगा से निर्मित एक डबरी ने बदल दी है।

जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अडची निवासी किसान देवानंद ने वर्ष 2025-26 में अपने खेत में आजीविका डबरी निर्माण का प्रस्ताव रखा था। ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा के अंतर्गत 2 लाख रुपये की लागत से 17×19 मीटर आकार की डबरी का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीण मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला, वहीं देवानंद को खेती और अतिरिक्त आय के नए अवसर प्राप्त हुए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आज यह डबरी वर्षा जल से भरकर उनके खेत की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। डबरी के जल से वे अपनी फसलों और सब्जियों की समय पर सिंचाई कर रहे हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने डबरी में मछली पालन भी शुरू किया है। आगामी छह महीनों में पहली मछली फसल से उन्हें 15 से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त आय मिलने की उम्मीद है। इस प्रकार एक ही परिसंपत्ति से सिंचाई और मत्स्य पालन दोनों के माध्यम से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

देवानंद की डबरी केवल एक जल संरचना नहीं, बल्कि दीर्घकालिक आजीविका का मजबूत आधार बन चुकी है। मात्र 2 लाख रुपये के शासकीय निवेश से निर्मित यह परिसंपत्ति आगामी दो दशकों तक उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। उनकी सफलता से प्रेरित होकर गांव के अन्य किसान भी मनरेगा के माध्यम से डबरी निर्माण और मत्स्य पालन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

सरगुजा जिले में किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से डबरी निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में अब तक 487 आजीविका डबरियां स्वीकृत की जा चुकी हैं, जिनमें से 422 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन डबरियों के माध्यम से वर्षा जल का संचयन हो रहा है, भू-जल स्तर में सुधार आ रहा है, खेतों में नमी बनी रह रही है तथा किसानों को सिंचाई और मत्स्य पालन जैसे अतिरिक्त आजीविका साधन उपलब्ध हो रहे हैं।

मनरेगा के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरियां आज ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रही हैं। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि जल सुरक्षा और सतत ग्रामीण विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, सूरजपुर में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रायपुर में सड़क हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, 6 लाख के मुआवजे पर अड़ी विदेशी युवती’ VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को High Court’ से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से कोर्ट का इनकार
Featured छत्तीसगढ़
Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर’ 10वीं पास के लिए 4,651 वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Nvidia CEO Jensen Huang Affair: Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का चीनी महिला से अफेयर? गोपनीय जानकारी लीक होने का शक
Featured देश - विदेश
West Bengal Rape Murder Case: बंगाल में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की मौत, पुलिस ने घेराबंदी कर किया एनकाउंटर
Featured national
PM Modi’ ने जवानों संग मनाई दिवाली, बस्तर के लोकगीत पर जमकर झूमे’ महिला जवानों के साथ किया डांस
Featured छत्तीसगढ़
India Poverty Rate: देश में तेजी से घटी गरीबी, अब कितने लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ? सामने आया आंकड़ा
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत’ बिलासपुर से छपरा तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Diwali Fire Accident : दीपावली की रात देशभर में आग का तांडव, 22 लोगों की मौत, कई घायल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाला हादसा, डिवाइडर से टकराते ही धू-धूकर जली कार’ 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?