Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान.

Hum Vatan News
Last updated: January 13, 2026 8:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर,13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वर्ष 2025–26 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभाग को यह सम्मान अपनी दो महत्वपूर्ण और नवाचार आधारित पहल FDS 2.0 (ई-कुबेर डिजिटल पेमेंट सिस्टम) तथा वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए दिया गया है।

FDS 2.0 (eKuber डिजिटल पेमेंट सिस्टम) भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता और तेजी FDS 2.0 एक आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से वन विभाग की सभी वित्तीय गतिविधियाँ ई-कुबेर प्लेटफ़ॉर्म से सीधे जुड़ी हैं। इस व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है, पारदर्शिता बढ़ी है। मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हुई है तथा कार्यों, योजनाओं और कर्मचारियों के भुगतान में गति आई है। इस नवाचार से विभाग के प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ी है और आम नागरिकों से जुड़े भुगतान संबंधी कार्य भी सरल और समयबद्ध हुए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली मानव–हाथी संघर्ष में राहत*

- Advertisement -
HTML5 Icon

वन विभाग द्वारा विकसित यह प्रणाली आधुनिक तकनीक पर आधारित है, जिसके माध्यम से हाथियों की गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी की जाती है। इस पहल के माध्यम से वन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर अलर्ट भेजा जाता है, ग्रामीणों को संभावित खतरे से पहले ही सूचना मिल जाती है,मानव– हाथी संघर्ष कम हुआ है, वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण सुरक्षा दोनों को मजबूत सहारा मिला है। यह प्रणाली विभाग के वन्यजीव प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनाती है।

*नेतृत्व और टीमवर्क का परिणाम*

इन दोनों उपलब्धियों के पीछे विभागीय नेतृत्व की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि एसीएस श्रीमती ऋचा शर्मा,पीसीसीएफ एवं होएफएफ श्री श्रीनिवास राव, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ़) श्री अरुण पांडे, तथा अधिकारीगण श्रीमती शालिनी, श्रीमती सतोविषा और श्री वरुण का मार्गदर्शन, नवाचार को प्रोत्साहन और कार्य निष्पादन पर विशेष ध्यान प्रशंसनीय रहा। विभाग की पूरी टीम ने मिलकर इन पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया, जिसके परिणामस्वरूप विभाग को दो महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुए हैं।

*सुशासन और नवाचार को नई दिशा*

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के ये सम्मान दर्शाते हैं कि वन विभाग पारदर्शी शासन, तकनीक-आधारित समाधान, नागरिक–केंद्रित सेवा तथा प्रभावी वन्यजीव प्रबंधन की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। यह उपलब्धि विभाग की उस प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है, जिसके माध्यम से वह राज्य में सुशासन, नवाचार और सार्वजनिक हित को प्राथमिकता देता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Jagdalpur Hyderabad Flight 2026
Jagdalpur Hyderabad Flight 2026 : बस्तर हवाई सेवा 28 मार्च से रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट शुरू
Featured छत्तीसगढ़
Havoc of Speed : तेज़ रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन की मौत
Featured छत्तीसगढ़
Naxal IED
Naxal IED : सुरक्षा बलों ने बरामद किया शक्तिशाली आईईडी, स्टेट हाईवे पर बिछाया गया था मौत का जाल
Featured छत्तीसगढ़
Bhilwara accident : शादी के घर से लाया एसिड बना मौत का कारण, 5 ने समझा शराब
Featured देश - विदेश
Bangladesh Election Results 2026
Bangladesh Election Results 2026 : बांग्लादेश में 209 सीटों के साथ BNP बहुमत पार, तारिक रहमान बनेंगे नए PM
Featured international
Train Cancelled
Train Cancelled : ट्रेन कैंसिल लिस्ट बोरतलाव-दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य, दुर्ग-इतवारी समेत ये गाड़ियां नहीं चलेंगी
Featured छत्तीसगढ़
boAt launches Chrome Iris smartwatch in India
boAt ने भारत में लॉन्च की Chrome Iris स्मार्टवॉच; ₹3,499 में प्रीमियम फीचर्स और 5 दिन की बैटरी
Featured tech
Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota Urban Cruiser Ebella: टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक SUV भारत में पेश, एक चार्ज पर चलेगी 543 किमी; जानें फीचर्स
automobile Featured

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
4 Min Read

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredदेश - विदेश

कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड: 4 दिन बाद गिरफ्तारी, 7 घंटे में जमानत; कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?