Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

Hum Vatan News
Last updated: November 27, 2026 9:28 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा महासमुंद जिले का गढ़फुलझर छत्तीसगढ़ की अनमोल आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इस पवित्र स्थल को आस्था, अध्यात्म, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। गढ़फुलझर का विकास इस प्रकार किया जाएगा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बने।
मुख्यमंत्री श्री साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की तथा श्रद्धापूर्वक शबद कीर्तन का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन चरण इस धरती पर पड़े थे। लगभग पांच शताब्दी पूर्व उनके आगमन की स्मृतियां आज भी गढ़फुलझर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राजा भैंना द्वारा पांच एकड़ भूमि दान किए जाने का प्रसंग इस क्षेत्र की उदारता, श्रद्धा और सद्भाव की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़फुलझर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि विभिन्न समाजों की साझा आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सिख समाज, कोलता समाज, आदिवासी समाज सहित सभी समुदायों की भावनाओं से जुड़े इस स्थल का समग्र विकास किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि गढ़फुलझर एक ऐसे पवित्र धाम के रूप में प्रतिष्ठित हो, जहां आध्यात्मिक शांति के साथ सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश भी प्रसारित हो।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा*

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन तथा सार्वजनिक उद्यान के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही गढ़फुलझर की पहचान एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में और सुदृढ़ होगी।

*गुरु नानक देव जी के आदर्शों में समाहित है मानव कल्याण का मार्ग*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा, समानता, परिश्रम और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका संदेश किसी एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि समूची मानवता के कल्याण का संदेश है। ‘सरबत दा भला’ की भावना हमें सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की सेवा भावना, परिश्रम और परोपकार की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि गुरुद्वारों में संचालित लंगर सेवा सामाजिक समानता और मानवीय एकता का अनुपम उदाहरण है। यहां जाति, धर्म, ऊंच-नीच और आर्थिक स्थिति का कोई भेद नहीं होता। सभी लोग एक पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। यही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का वास्तविक स्वरूप है, जो समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश में शांति, सद्भाव तथा समृद्धि का वातावरण बना रहे, यही हमारा संकल्प है।

*गढ़फुलझर की ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी नई पहचान*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फुलझर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गौरवशाली है। छत्तीसगढ़ की धरती जहां भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में विख्यात है, वहीं गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा गढ़फुलझर भी प्रदेश की समृद्ध धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के यहां आगमन और प्रवास की स्मृतियां इस स्थल को विशेष महत्व प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं से नानकसागर एवं गढ़फुलझर के विकास को नई गति मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ इस ऐतिहासिक स्थल की पहचान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक होगी।

इस अवसर पर जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस….साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन में बिखरेगी छत्तीसगढ़ी भाषा की सोंधी महक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन..कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में बड़ा फैसला, रायपुर PMLA कोर्ट ने अनिल-विकास अग्रवाल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा पार्षदों के विरोध से मचा बवाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में बड़ा इंजीनियरिंग फेरबदल, PHE के SE-EE समेत 43 अभियंताओं का तबादला

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छात्रा प्रिया नेताम बनीं एक दिन की SP, कुर्सी संभालते ही स्कूल के लिए मांगा वाटर फिल्टर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Parliament News : संसद में बड़ा बदलाव’ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी हरी झंडी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?