Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली.

Hum Vatan News
Last updated: November 27, 2026 9:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 27 नवंबर 2026/ कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की श्रीमती सुखनी आज अपने पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत पक्का आवास मिलने से उनके सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है। वहीं महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत खाला के आश्रित ग्राम कुबेरपुर की रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की श्रीमती सुखनी इसका एक उदाहरण हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*पक्का आवास मिलने से पांच सदस्यीय परिवार को मिली सुरक्षित छत*

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्रीमती सुखनी ने बताया कि पहले उनका पांच सदस्यीय परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बरसात सहित अन्य मौसमों में कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनाना उनके परिवार का सपना था। पीएम-जनमन आवास योजना से अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित छत मिली है और कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्ति मिली है। अब पूरा परिवार अपने पक्के घर में खुशी के साथ रह रहा है।

*महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल, आसानी से पूरी हो रहीं घरेलू जरूरतें*

श्रीमती सुखनी को महतारी वंदन योजना का भी नियमित लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे तेल, साबुन, हल्दी-मसाला सहित रोजमर्रा की आवश्यक घरेलू सामग्री खरीदती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहूलियत हो रही है। महतारी वंदन योजना उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है।

*प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

पक्का आवास मिलने से प्रसन्न श्रीमती सुखनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से पूरा परिवार बहुत खुश है। उन्होंने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

*जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की जिंदगी*

पीएम-जनमन और महतारी वंदन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पहाड़ी कोरवा सहित विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक साबित हो रही हैं। एक ओर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्रीमती सुखनी के परिवार के जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जमीनी पहुंच का उदाहरण है। सुरक्षित आवास और नियमित आर्थिक सहायता से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत परिवारों के जीवन में खुशहाली आ रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस….साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन में बिखरेगी छत्तीसगढ़ी भाषा की सोंधी महक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन..कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में बड़ा फैसला, रायपुर PMLA कोर्ट ने अनिल-विकास अग्रवाल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा पार्षदों के विरोध से मचा बवाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में बड़ा इंजीनियरिंग फेरबदल, PHE के SE-EE समेत 43 अभियंताओं का तबादला

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छात्रा प्रिया नेताम बनीं एक दिन की SP, कुर्सी संभालते ही स्कूल के लिए मांगा वाटर फिल्टर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Parliament News : संसद में बड़ा बदलाव’ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी हरी झंडी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?