Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: देवी अहिल्या बाई का जीवन संघर्षपूर्ण रहा, वे सर्वगुण संपन्न थीं: मीनल चौबे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » देवी अहिल्या बाई का जीवन संघर्षपूर्ण रहा, वे सर्वगुण संपन्न थीं: मीनल चौबे

Featuredछत्तीसगढ़

देवी अहिल्या बाई का जीवन संघर्षपूर्ण रहा, वे सर्वगुण संपन्न थीं: मीनल चौबे

Hum Vatan News
Last updated: May 31, 2025 9:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जीवनी पर निबंध और चित्रकला स्पर्धा रखी जिसमें छात्र, छात्राओं नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। सीनियर वर्ग में निबंध में 40, जूनियर वर्ग में निबंध में 58. सीनियर वर्ग में चित्रकला में 27, जूनियर वर्ग में चित्रकला में 83 बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सीनियर वर्ग निबंध स्पर्धा के प्रथम का प्रथम पुरस्कार पलक गोस्वामी, द्वितीय पुरस्कार दीपिका सिन्हा, तृतीय पुरस्कार आयुषी साहनी, चित्रकला सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुधाकर साहू, द्वितीय पुरस्कार कामेश चंद्राकर, तृतीय पुरस्कार दीक्षा पटले, निबंध जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार रीत गुड़वानी, द्वितीय पुरस्कार वर्तिका धुरंपर, तृतीय पुरस्कार आदिबा अंजुम कुरैशी, चित्रकला जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सिया गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार मेहर दीप कौर, तृतीय पुरस्कार वंशिका यदु को प्रदत्त किया गया। देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवन में चित्रकला में 7 वर्ष की कनिका शुक्ला सबसे कम उम्र की प्रतियोगी रही। जबकि 55 वर्ष के देवआनंद पवार सबसे अधिक उम्र के प्रतियोगी रहे। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को गंच से नगर निगम के आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने विशेष अतिथि मुख्य वक्ता छ.ग. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पश्चिम विधायक राजेश मूणत, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, आयुक्त विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यो, जोन अध्यक्षो, पार्षदों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदत्त कर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी अतिथियों सहित देवी अहिल्या बाई होल्कर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के आयोजन का शुभारंभ किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपील की कि सभी नागरिक प्रजा पालक प्रजा को परिवार एवं संतान की तरह पालन करने वाली लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से प्रेरणा लें कि वे देश व समाज के लिए क्या कर सकते हैँ। जिन बच्चों ने लोकमाता अहिल्या बाई की जीवनी पर निबंध चित्रकला स्पर्धा में भाग लिया है उन्हें उनके जीवन से अवश्य प्रेरणा मिली होगी। राजमाता अहिल्या बाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ। मात्र 8 वर्ष की बाल्यवस्था में उनका विवाह हो गया। वे 29 वर्ष की आयु में विधवा हो गई। उनके पति देव वीर गति को प्राप्त हुए। तब उनके ससुर ने उन्हें ढांढस बंधाया एवं सती प्रथा में सती ना होकर राजपाठ संभालने की प्रेरणा दी। उनके समक्ष उनके ससुर, बेटा, बेटी देवलोक गमन कर गये। इसके बावजूद लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर ने नारी सशक्तिकरण करने वाली मजबूत नारी के रूप में राजपाठ लगातार संभाला। उन्होने बेटियों को शिक्षित किया। महिला सुरक्षा के अनेक कार्य किये। महिलाओं को सैन्य प्रशिक्षण दिया। नारी उत्थान एवं सशक्तिकरण सहित सेवा के कार्य अद्‌भूत तरीके से किये। लोकमाता अहिल्या बाई महान शिवभक्तिनी थी। जिनके हाथ में सदैव शिवलिंग होता था । पूरे देश में उन्होने मंदिरो का जीर्णोद्धार किया एवं धर्मशालाएं बनवायीं। जब उनके राज्य में डकैतों का प्रभाव बढ़ा, तो उन्होने घोषणा कर दी कि जो युवक डकैतों का सफाया करेगा, उससे वे अपनी बेटी का विवाह करायेंगी। उस समय के वीर युवक यशवंत राव फरसे ने डकैतों का सफाया किया, तो लोकमाता अहिल्या बाई ने यशवंत राव फरसे से अपनी बेटी मुक्ता का विवाह करवाया।

उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर निबंध चित्रकला स्पर्धा रखने विविध आयोजन करने पर महापौर मीनल चौबे और रायपुर नगर पालिक निगम की पूरी टीम को सराहते हुए धन्यवाद दिया एवं कहा कि इससे नागरिको को लोकमाता अहिल्या बाई की जीवनी की जानकारी मिलेगी एवं लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनकी जीवनी की जानकारी देश के नागरिको को मिले यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि सोच है। राजमाता अहिल्या बाई असाधारण प्रतिभा की धनी थी। जो गरीब परिवार ने पली -बढी एवं जब उन्हें होल्कर राज्य में शासन का अवसर मिला, तब उन्होने जनता के कल्याण के कार्य कर शासन को सुशासन में बदला। उन्होने दरिद्र नारायण की सेवा के कार्य किये। बाद में देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के माध्यम से दरिद्र नारायण की सेवा की। अटल बिहारी वाजपेयी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अंत्योदय के लिये अनेक कार्य किये हैँ। इन सभी का उ‌द्देश्य हर गरीब के चेहरे पर खुशी लाना रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नारायण चंदेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई प्रजा पालक धार्मिक महिला थी। उन्होने अपने राज्य में पूरे देश में 3000 से अधिक मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया। उन्होने काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर का भी अपने राज्य में जीर्णोद्धार किया। सभी लोगो को पेयजल की उपलब्धता एवं वाटर रिचार्जिंग के कार्य राजमाता अहिल्या बाई ने अपने राज्य में किये। यह कार्य 17 वीं शताब्दी के दौरान मुगल काल होने के कारण अत्यंत कठिन कार्य थे। किंतु उन्होंने तब सहजता से लोककल्याण के कार्य कर शासन को सुशासन में बदलकर दिखलाया। 300 वीं जयंती पर आयोजन रखे जाने का उद्‌देश्य यही है कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी समाज में आमजनों तक पहुंचे और लोग उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होने कहा कि बच्चो एवं सभी नागरिको को हर सफल व्यक्ति की जीवनी अवश्य पढ़ना चाहिए। विद्यार्थी कभी भी असफल होने पर निराश ना हों, क्यो कि असफलता के पीछे सफलता का राज छिपा होता है। लक्ष्य तय कर मेहनत करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर नगर निगम रायपुर ने नगरवासियों को देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनकी जीवनी की जानकारी देने के उद्देश्य से विविध आयोजन रखे। देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा। वे सर्वगुण संपन्न थीं। महापौर ने कालेज के विद्यार्थियों से अपील की कि वे पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी को पढ़ें और फिर नागरिको को उनकी जीवनी की जानकारी दें, ताकि नागरिक उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। महापौर ने देवी अहिल्या बाई की जीवनी पर निबंध चित्रकला स्पर्धा में उत्साह से भाग लेने वाले विद्यार्थी बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Latest Post

Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: आज भगवान शिव की होगी इन राशियों पर कृपा, आर्थिक और करियर पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल
Featured
CG – कोण्डागांव पहुंचे CM साय भोंगापाल बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
Featured छत्तीसगढ़
प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, हुई हत्या
Featured छत्तीसगढ़
EOW ने शराब कारोबारी विजय भाटिया की गिरफ्तारी पर जारी किया बयान
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News – तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दादा और पोते की मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
Featured छत्तीसगढ़
देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,395 हुई
Featured देश - विदेश
CG News : सर्पदंश का लिया मुआवजा, अब 18 महीने बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया शव, फिर से होगा पोस्टमॉर्टम
Featured छत्तीसगढ़
CG – बिजली बिल के विवाद में बड़े भाई ने सोते हुए छोटे भाई पर किया हथौड़े से हमला
Featured छत्तीसगढ़

Most Viewed Posts

  • मैच के बीच में तमीम इकबाल को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल (176)
  • Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर (119)
  • महादेव कावरे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त… (112)
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए…….. (110)
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 की मौत, RPF ने सौंपी रिपोर्ट (108)

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

राजधानी में हादसा, विश्व साइकिल दिवस के लिए लगाया गया सेटअप गिरा, मजदूर को आई चोट…

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में मंत्री और विधायकों ने मनाया विश्व साइकिल दिवस

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर – भाठागांव में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला दलाल कंडोम और कैश के साथ गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?