Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर

Featuredदेश - विदेश

Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर

Hum Vatan News
Last updated: March 1, 2025 11:28 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: आज 1 मार्च है. हर नए महीने के शुरू होने के साथ ही कुछ नियम भी बदल जाते (1 March Rule Changes) हैं. आज से भी कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ना तय है. 1 मार्च 2025 से LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर बैंक FD की ब्याज दरों तक में बदलाव देखने को मिल रहा है. मार्च का महीना अपने साथ क्या-क्या बदलाव लेकर आया है और उसका लोगों की जेब पर क्या असर पड़ेगा, यहां जानिए.

Contents
LPG गैस की कीमतों में हुआ बदलावएयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बदलावUPI से इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना हुआ आसानFixed Deposit की ब्याज दरों में बदलावMutual Funds और Demat Account में नॉमिनी जोड़ने के नियमों में बदलाव  UAN एक्टिवेट करने की डेडलाइन 15 मार्चमार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

Kharmas 2025 : यहां जानिए कब से शुरू हो रहा है खरमास और इसके कुछ नियम

- Advertisement -
HTML5 Icon

LPG गैस की कीमतों में हुआ बदलाव

1 मार्च को LPG सिलेंडर के नए दाम तय हो गए हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इस महीने बढ़ा दी गई है. दिल्ली से लेकर अन्य शहरों तक सिलेंडर के दाम 6 रुपए बढ़ा दिए गए हैं. जबकि  पिछले महीने बजट के समय 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 7 रुपये कम की गई थी. अब ये राहत वापस ले ली गई है. बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं. LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद  लोगों के महीने के बजट पर असर पड़ना तय है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बदलाव

1 मार्च 2025 को ATF की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है. इसका सीधा असर एयर ट्रैवलर्स (Air travelers) पर होगा. दरअसल ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव करती है.ATF की कीमतें घटने पर एयरलाइन कंपनियां अपना किराया कम कर सकती है तो वहीं फ्यूल की कीमत बढ़ती है तो किराया बढ़ सकता है.

महादेव कावरे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त…

UPI से इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना हुआ आसान

1 मार्च 2025 से UPI के जरिए इंश्योंरेंस प्रीमियम भरना आसान हो गया है. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन में एक बड़ा बदलाव हुआ है. IRDAI के नए नियम के तहत, अब UPI से इंश्योरेंस प्रीमियम का पेमेंट करना पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है. इंश्योरेंस रेगुलेटरी और डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) ने UPI के जरिए बीमा-ASBA (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट) नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. जिसका मकसद ग्राहकों के लिए पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाना है. इसके जरिए पॉलिसी होल्डर अपने बैंक अकाउंट में प्रीमियम पेमेंट के लिए पैसे ब्लॉक कर सकते हैं. सर्कुलर के मुताबिक, नया पेमेंट सिस्टम 1 मार्च से प्रभावी हो गया है.

Fixed Deposit की ब्याज दरों में बदलाव

1  मार्च 2025 से  फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (New FD Rates 2025) में बदलाव हो सकता है. बैंक FD पर ब्याज दरें घटा भी सकते हैं और बढ़ा भी सकते हैं. बैंक अपनी लिक्विडिटी और वित्तीय जरूरतों के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं.

Mutual Funds और Demat Account में नॉमिनी जोड़ने के नियमों में बदलाव  

  • 1 मार्च से म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है.
  • इन्वेस्टर अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो और डीमैट अकाउंट में मैक्सिमम 10 नॉमिनी जोड़ सकेंगे.
  •  28 फरवरी तक एक या दो नॉमिनी (Mutual funds demat nominee) के नाम जोड़ने की ही सुविधा थी.
  •  इन सभी नॉमिनी को ज्वॉइंट अकाउंट होल्डर के तौर पर देखा जा सकता है या फिर अलग-अलग सिंगल अकाउंट या फोलियो के लिए भी अलग-अलग नॉमिनी को चुना जा सकता है.
  • इस बदलाव के बाद निवेशकों के पास ज्यादा विकल्प हैं.
  • SEBI ने इस बदलाव को लेकर  10 जनवरी को ही सर्कुलर जारी कर दिया था.

UAN एक्टिवेट करने की डेडलाइन 15 मार्च

EPFO ने चालू वित्त वर्ष में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव करने और बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है. अब  UAN एक्टिवेशन का काम 15 मार्च तक  पूरा करना होगा. पहले इसके लिए 15 फरवरी की तारीख तय की गई थी.

मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च महीने में बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देखें, क्यों कि मार्च में 14 दिन बैंक बंद (Bank Holiday In March 2025) रहेंगे.इन 14 दिनों में होली, ईद-उल-फितर और अन्य त्योहारों समेत दूसरे -चौथे शनिवार और रविवार का वीकली हॉलिडे भी शामिल हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे अध्यक्षता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा की कहानी: कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक, पीएम जनमन आवास ने बदली रोन्हू के परिवार की जिंदगी*.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए सीधे रेलवे स्टेशन तक बनेगा नया मार्ग.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Coal Scam : कोयला घोटाला चार्जशीट में कुमार विश्वास का नाम, 25 लाख के भुगतान का जिक्र
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Rasik Dulari Suicide Case : रसिक दुलारी मौत मामले में नया CCTV फुटेज वायरल, कमरे से निकलकर सीढ़ियों की ओर जाते दिखे

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featurednationalदेश - विदेश

Modi Cabinet Expansion 2026 : मंत्रियों के पास कई मंत्रालय, 13 पद खाली; शीतकालीन सत्र से पहले फेरबदल संभव

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?