Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.

Hum Vatan News
Last updated: November 26, 2026 6:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग श्री रजत कुमार आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘औद्योगिक विकास नीति 2024-30’ (रोज़गार आधारित नीति), प्रशासनिक सुधारों और सिंगल विंडो व्यवस्था के चलते निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से़ विस्तार हुआ है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, प्रदेश में 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव (309 प्रस्ताव) सामने आए हैं, जिनसे आगामी वर्षो में करीब 2 लाख रोज़गार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इनमें से 192 प्रोजेक्ट्स उन्नत चरण में हैं, 160 का क्रियान्वयन जारी है और 32 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। बताया गया है कि 51 प्रतिशत निवेश थ्रस्ट सेक्टर्स में और 49 प्रतिशत ट्रेडिशनल सेक्टर्स में है, जबकि 24 जिलों में कार्य प्रारंभ हुआ है।

3271 नए उद्योगों की स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगा प्रत्यक्ष रोजगार से जुड़े

- Advertisement -
HTML5 Icon

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि राज्य में उद्योगों की स्थापना को गति देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसकी बदौलत छत्तीसगढ़ आज राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इसके अतिरिक्त 160 से अधिक उद्योगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 32 उद्योगों में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ में पहली बार कई नए क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत और निवेश की संभावनाएं विकसित हुई हैं। इनमें गारमेंट सेक्टर, चॉकलेट निर्माण, एआई डाटा सेंटर पार्क, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, ग्लोबल बीपीओ, इंट्राओकुलर लेंस निर्माण तथा सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उद्योगों को आर्थिक प्रोत्साहन

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1,594 करोड़ की सब्सिडी वितरित दी गई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती करने राज्य में वर्तमान में 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,500 से ज्यादा स्टार्टअप पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए हैं। विनिर्माण सूक्ष्म इकाई को 100% व सेवा सूक्ष्म इकाई को 150% स्थायी पूंजी निवेश लाभ, महिला अनुसूचित जाति/जनजाति सूक्ष्म इकाइयों को प्रारंभिक पूंजी हेतु 25% मार्जिन मनी सब्सिडी, ब्याज मुक्त ऋण तथा ‘उद्यम क्रांति योजना’ (प्रारूप प्रक्रियाधीन) शामिल हैं।

निर्यात में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने बताया कि राज्य से होने वाले निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश का निर्यात 16 हजार 681 करोड़ से बढ़कर 18 हजार 715 करोड़ तक पहुँच गया है, जो 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए प्रदेश के 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक क्षेत्र और पार्क स्थापित किए गए हैं।

एक क्लिक पर 210 से ज्यादा सेवाएं और नए क्षेत्रों पर फोकस

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि
ने बताया कि उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वन-क्लिक के जरिए 210 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ अब राज्य सरकार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते हुए आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश के नए अवसर तैयार कर रही है। वन क्लिक व लैंड सिस्टम के तहत 25 विभागों की 210 सेवाएं व अनुदान ऑनलाइन उपलब्ध हैं, 28 दिनों में प्रोत्साहन राशि वितरण, 7,000 आवेदन स्वीकृत (बस्तर से आवेदनों में 102 प्रतिशत वृद्धि) और निवेशक संतुष्टि रेटिंग 4.07/5 दर्ज की गई है। ऑनलाइन लैंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 1,548 एकड़ भूमि का डिजिटल आवंटन तथा 100 प्रतिशत GIS एकीकृत भूमि अभिलेख की व्यवस्था की गई है।

रिफॉर्म्स व स्टार्टअप

सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने संयुक्त रूप प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस एक्ट 2026, जन विश्वास एक्ट 2025 (279 अपराध गैर-आपराधिक, दो संस्करण लागू करने में देश में प्रथम), उद्योगों का जोखिम आधारित वर्गीकरण, 17,893 मामलों में स्व-प्रमाणन, भू-डायवर्जन की अनुमति समाप्त होना और 3 लाख से अधिक मामलों में स्वचालित नामांतरण जैसे सुधार लागू किए गए हैं। ‘छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30’ के तहत 2,700 पंजीकृत स्टार्टअप्स और 7 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एमओयू शामिल हैं।

निर्यात में वृद्धि और राष्ट्रीय रैंकिंग

सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश का निर्यात 2023-24 के 16,681 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹18,715 करोड़ (12.19% वृद्धि) हुआ है। चीन को 12,000 टन कॉपर कन्संट्रेट, कोस्टा रिका को FRK, पापुआ न्यू गिनी को चावल और यूके में हर्बल उत्पादों के निर्यात के साथ ‘निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ अधिसूचित की गई है तथा सभी 33 जिलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए हैं। इसी तरह पीएम गति-शक्ति योजना के 47 यूज़ केसेस व 30 टूल्स का उपयोग हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में नियामकीय सुगमता व संस्थागत वातावरण में प्रथम स्थान, Deregulation 2.0 (28 प्राथमिकता क्षेत्रों में सुधार) में दूसरा स्थान, LEADS 2025 (लॉजिस्टिक्स) में लैंडलॉक्ड राज्यों में ‘High Performer’ तथा BRAP 2024 में 4 श्रेणियों में ‘Top Achiever’ की उपलब्धि मिली है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्या, पत्नी की हत्या कर पति ने बताया हादसा, कब्र से निकला शव तो खुला राज
Featured छत्तीसगढ़
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द’ बिलासपुर-रायगढ़ रूट प्रभावित
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : CM जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, आजादी के बाद से गांव में सड़क नहीं बनने की शिकायत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM Modi News : ‘OBC का हक छीनकर मुस्लिमों को देना चाहता है विपक्ष’, संविधान दिवस पर पीएम मोदी का निशाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : चंगाई सभा में भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने कराई FIR

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Jammu Kashmir Waqf Day Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर खड़े होने के बाद मौलानाओं ने मांगी अल्लाह से माफी, जम्मू-कश्मीर में विवाद

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?