Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

Hum Vatan News
Last updated: November 26, 2026 6:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 26 नवम्बर 2026/ वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत गांवों में अब पानी की हर बूंद समृद्धि का आधार बनने जा रही है। जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया आजीविका डबरी निर्माण अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इस योजना के तहत जहां पिछले वर्ष 10 हजार डबरियां बनाने का लक्ष्य था, वहीं लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक यानी 15 हजार डबरियों का निर्माण किया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार डबरियों के लक्ष्य के मुकाबले वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत अब तक 23 हजार से अधिक डबरियों को ग्रामसभाओं की मांग और अनुमोदन के बाद स्वीकृति मिल चुकी है। खास बात यह है कि इन डबरियों का निर्माण अंतर्गत सूचना पटल में महिलाओं के नाम लिखा जा रहा है यह निजी भूमि में किया जा रहा है, ताकि जल संरक्षण के साथ उन्हें अपनी परिसंपत्ति और आमदनी का स्थायी साधन भी मिल सके।

इस पहल का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 दिसंबर 2025 को किया था। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों को स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों से जोड़कर उनके लिए रोजगार और आय के स्थायी अवसर तैयार करना है। आजीविका डबरी अब केवल पानी जमा करने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि मछली पालन, खेतों की सिंचाई, सब्जी उत्पादन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए परिवारों की अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महिलाओं के नाम पर बन रही परिसंपत्ति, बढ़ेगा आर्थिक अधिकार
अभियान में महिलाओं और पीवीटीजी परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। डबरियों का निर्माण में महिलाओं के नाम सूचना पटल पर लिखा जाकर उनकी निजी भूमि में कराया जा रहा है। डबरी में मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियां परिवार की आय बढ़ाने में मददगार बनेंगी। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने के साथ परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए यह पहल और भी महत्वपूर्ण है। सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से इन परिवारों को खेती और बागवानी के लिए पानी मिलेगा। इससे कृषि गतिविधियों का विस्तार और आय के नए साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैगा परिवारों सहित कई हितग्राही आत्मनिर्भरता की राह पर
आजीविका डबरी निर्माण अभियान का लाभ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। कबीरधाम जिले के अधरूराम बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास के साथ आजीविका डबरी की सुविधा भी मिली है। इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गोलरडीह ग्राम पंचायत के हीरालाल बैगा, जशपुर जिले की रजनी बाई, बलरामपुर जिले की बंगुरकेला ग्राम पंचायत की पुष्पा देवी और कोंडागांव जिले की कचोरा ग्राम पंचायत की सोनादई पोयाम भी इस पहल के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इन हितग्राही परिवारों के लिए डबरियां भविष्य में मछली पालन, सिंचाई और कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए नियमित अतिरिक्त आय का माध्यम बन सकती हैं। इस तरह योजना का लाभ केवल एक निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों को अपनी आजीविका के लिए स्थायी संसाधन उपलब्ध कराने की पहल है।

जल संरक्षण के साथ गांव में ही रोजगार
इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें जल संरक्षण और रोजगार सृजन को एक साथ जोड़ा गया है। डबरी निर्माण से वर्षा जल का संचयन, भूजल संवर्धन और स्थानीय जल संसाधनों का संरक्षण हो रहा है। वहीं, निर्माण कार्यों के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यही डबरियां हितग्राही परिवारों के लिए लंबे समय तक आजीविका का साधन बन रही हैं। इस प्रकार एक ही परिसंपत्ति से तत्काल रोजगार और भविष्य में आय के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

प्रदेश जल से संबंधित क्रिटिकल विकासखंडों से मुक्त
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप अब प्रदेश में एक भी जल से संबंधित क्रिटिकल विकासखंड नहीं बचा है।
यह प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही जल के संबंध सेमी-क्रिटिकल विकासखंडों की संख्या भी 21 से घटकर 19 हो गई है।

क्यूआर कोड से मिलेगी हर डबरी की जानकारी
योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्मित परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस पर ग्रामीणों जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। ग्रामसभा की मांग और अनुमोदन के आधार पर आगे बढ़ रहा यह अभियान जल संरक्षण को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और जनजातीय परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ रहा है। लक्ष्य से अधिक निर्माण और निर्धारित लक्ष्य से आगे पहुंचती स्वीकृतियां इस बात का संकेत हैं कि आजीविका डबरी गांवों में रोजगार और समृद्धि का नया आधार बन रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्या, पत्नी की हत्या कर पति ने बताया हादसा, कब्र से निकला शव तो खुला राज
Featured छत्तीसगढ़
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द’ बिलासपुर-रायगढ़ रूट प्रभावित
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : CM जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, आजादी के बाद से गांव में सड़क नहीं बनने की शिकायत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM Modi News : ‘OBC का हक छीनकर मुस्लिमों को देना चाहता है विपक्ष’, संविधान दिवस पर पीएम मोदी का निशाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : चंगाई सभा में भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने कराई FIR

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Jammu Kashmir Waqf Day Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर खड़े होने के बाद मौलानाओं ने मांगी अल्लाह से माफी, जम्मू-कश्मीर में विवाद

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?