Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही शासकीय सेवाएं.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही शासकीय सेवाएं.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही शासकीय सेवाएं.

Hum Vatan News
Last updated: June 11, 2026 8:45 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 11 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।राजनांदगांव जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं नागरिकों को उनके घर के समीप उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड निवासी श्री घनश्याम दास साहू को जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा प्राप्त हुई।

श्री घनश्याम दास साहू ने बताया कि वे मोहड़ स्कूल परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी मिली। उन्होंने वहीं पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल जारी कर दिया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*स्थानीय स्तर पर मिली सुविधा, नहीं लगाना पड़ा कार्यालय का चक्कर*

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री साहू ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग के जिला कार्यालय जाना पड़ता, जिसमें समय और अतिरिक्त खर्च दोनों लगते। लेकिन सुशासन तिहार के अंतर्गत मोहड़ वार्ड में आयोजित शिविर के माध्यम से यह सुविधा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो गई। इससे न केवल उनके समय की बचत हुई, बल्कि अनावश्यक आवागमन एवं खर्च से भी राहत मिली। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से उनका कार्य शीघ्रता एवं सहजता से पूर्ण हो गया।

*जनता और प्रशासन के बीच बढ़ रहा विश्वास*

श्री घनश्याम दास साहू ने कहा कि शासन की यह पहल आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

श्री घनश्याम दास साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है तथा शासकीय सेवाएं सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल श्री डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान…सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल…’कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : बिलासपुर में चोरी केस ने लिया नया मोड़’ करोड़ों की चोरी की चर्चा निकली अफवाह, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC घोटाला’ CBI के बाद ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से होगी जांच’ CM विष्णु देव साय बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
Featured छत्तीसगढ़
CG News : टेंट-पंडाल संचालकों को राहत’ सरकार ने विभागों को हर महीने भुगतान और बकाया राशि की जानकारी देने के दिए निर्देश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : ‘लॉन्ग एशिया’ विवाद पर बवाल’ निवेशकों की भारी भीड़ से डोंगरगढ़ में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : छत्तीसगढ़ में शर्मनाक मामला’ नाबालिग छात्र से कथित दुष्कर्मात्मक हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत कार्रवाई

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

पेपर लीक विवाद पर सड़कों पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav’ के इस्तीफे की मांग हुई तेज

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?