Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Humayun Kabir To Retire From Politics: राजनीति छोड़ेंगे हुमायूं कबीर! मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े बंगाल के विधायक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Humayun Kabir To Retire From Politics: राजनीति छोड़ेंगे हुमायूं कबीर! मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े बंगाल के विधायक

Featuredदेश - विदेश

Humayun Kabir To Retire From Politics: राजनीति छोड़ेंगे हुमायूं कबीर! मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े बंगाल के विधायक

Hum Vatan News
Last updated: October 8, 2026 1:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Humayun Kabir To Retire From Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता और मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। मीडिया के सामने बात करते हुए हुमायूं कबीर भावुक हो गए और कैमरे पर फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने कहा कि वह स्वेच्छा से चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर रहे हैं।

Contents
रेजीनगर उपचुनाव के बाद भावुक हुए हुमायूं कबीरपुलिस के साथ हुआ था विवाददुर्गा पूजा के बाद करेंगे बड़ा ऐलानपहले तेवर, अब आंखों में आंसू

रेजीनगर उपचुनाव के बाद भावुक हुए हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद की मुस्लिम बहुल रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए राजनीति से संन्यास लेने की बात कही। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था और राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए। हुमायूं कबीर ने कहा कि जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के खिलाफ लड़ना संभव न हो, वहां राजनीति करने का कोई अर्थ नहीं है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री रहेंगे, तब तक वह विधानसभा नहीं जाएंगे। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दिए और कैमरे के सामने रो पड़े।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस के साथ हुआ था विवाद

दरअसल, मंगलवार को रेजीनगर उपचुनाव के दौरान हुमायूं कबीर की पुलिस के साथ तीखी बहस हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। करीब 12 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

आरोप है कि मतदान केंद्र से निकलने के बाद हुमायूं कबीर ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। इसी मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Donald Trump On Nobel Peace Prize: ‘मैं डींग नहीं हांक रहा…’, ट्रंप ने फिर गिनाईं अपनी कूटनीतिक उपलब्धियां

दुर्गा पूजा के बाद करेंगे बड़ा ऐलान

हुमायूं कबीर ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद वह एक सार्वजनिक बैठक करेंगे। इस बैठक में वह लोगों से माफी मांगेंगे और राजनीति से संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा करेंगे।

बता दें कि हुमायूं कबीर वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया था कि बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। हालांकि, राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अब उनका यह सपना पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।

पहले तेवर, अब आंखों में आंसू

हुमायूं कबीर अपने तीखे बयानों और राजनीतिक तेवरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। लेकिन बुधवार को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। मीडिया के सामने वह भावुक होकर रोते नजर आए और उन्होंने राजनीति छोड़ने की बात कही। उनका यह वीडियो अब चर्चा में है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : ज्वेलरी दुकान में शातिर चोर की करतूत, ग्राहक बनकर आया और 1.90 लाख के सोने के झाले लेकर फरार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : फसल बर्बादी पर मिलेगी राहत’ प्रशासन ने शुरू की सर्वे की तैयारी, किसानों को मुआवजे की उम्मी
Featured छत्तीसगढ़
Kanpur Looteri Dulhan: तीन महीने में दो शादियां और तीसरे पति को 16 लाख की चपत, कानपुर में पकड़ी गई महिला
Featured national
Bulandshahr Child Murder Case: तंत्र-मंत्र के शक में 3 साल की बच्ची की हत्या? बुलंदशहर में महिला हिरासत में
Featured national
Nitish Setu Controversy: बिहार में नीतीश सेतु पर बवाल, तेजस्वी यादव के समर्थन में लगे नारे
Featured national
CG News : जगदलपुर से दौड़ सकती है वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने शुरू की बड़ी तैयारी’ कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी का होगा भव्य स्वागत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Labour Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बदले नियम, शिकायत और ट्रेड यूनियन मान्यता की प्रक्रिया हुई आसान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

Blind Asia Cup Final: भारत-पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट फाइनल में बवाल, पाकिस्तानी टीम के साथ जश्न मनाते दिखे अंपायर

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की हुई धमाकेदार वापसी, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में बिखेरा जलवा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?