Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: India vs Japan T20 : वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के लिए जापान में तैयार होगा लिट्टी-चोखा, बिहार-झारखंड कम्युनिटी करेगी खास स्वागत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » India vs Japan T20 : वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के लिए जापान में तैयार होगा लिट्टी-चोखा, बिहार-झारखंड कम्युनिटी करेगी खास स्वागत

Featuredsportsखेल

India vs Japan T20 : वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के लिए जापान में तैयार होगा लिट्टी-चोखा, बिहार-झारखंड कम्युनिटी करेगी खास स्वागत

Hum Vatan News
Last updated: September 22, 2026 12:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नागोया: India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच मंगलवार को सानो क्लब में ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जापान में बसे भारतीयों में खासा उत्साह है। खास बात यह है कि जापान में रहने वाली बिहार-झारखंड की कम्युनिटी ने भारतीय खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के स्वागत की खास तैयारी की है। दोनों क्रिकेटरों को घर के स्वाद वाला लिट्टी-चोखा खिलाने की तैयारी है।

Contents
जापान में बसे हैं बिहार-झारखंड के कई लोगवैभव-ईशान के लिए बनेगा लिट्टी-चोखाटेनिस बॉल क्रिकेट से शुरू हुआ सफर18 टी20 इंटरनेशनल में बनाए 275 रनसानो क्लब की धीमी पिच पर स्पिनर्स को मिल सकती है मददटीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचेंगे भारतीय फैंस

जापान में बसे हैं बिहार-झारखंड के कई लोग

बिहार के मूल निवासी अभिषेक आनंद ने बताया कि जापान में बिहार और झारखंड के कई लोग आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं। अभिषेक खुद आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जापान में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। वह जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि भारत के खिलाफ होने वाले इस विशेष मुकाबले के लिए उन्हें जापान के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वैभव-ईशान के लिए बनेगा लिट्टी-चोखा

अभिषेक आनंद ने बताया कि जापान में रहने वाली बिहार-झारखंड की कम्युनिटी भारतीय खिलाड़ियों को घर जैसा माहौल देना चाहती है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में बिहार और झारखंड के लोग रहते हैं और उनकी अपनी कम्युनिटी एसोसिएशन भी है। कम्युनिटी के लोग वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के लिए घर पर बनी लिट्टी-चोखा तैयार करने को तैयार हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरू हुआ सफर

अभिषेक आनंद की क्रिकेट यात्रा भी दिलचस्प रही है। उन्होंने बिहार में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया था। आईआईटी कानपुर पहुंचने के बाद उन्होंने लेदर बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी के लिए जापान चले गए। साल 2021 में जापान में क्रिकेट के प्रति उनका जुड़ाव और मजबूत हुआ। स्थानीय क्लब में पंजीकरण कराने के बाद उन्होंने करीब दो साल में अपनी जगह बनाई और जापान की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका हासिल किया।

18 टी20 इंटरनेशनल में बनाए 275 रन

अभिषेक आनंद ने पिछले साल मई में कुक आइलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 275 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन है। क्रिकेट के साथ-साथ वह अपनी नौकरी भी जारी रखे हुए हैं।

सूर्यकांत तिवारी पर शिकंजा और कसा, ED के बाद इनकम टैक्स विभाग ने सील किया मकान

सानो क्लब की धीमी पिच पर स्पिनर्स को मिल सकती है मदद

अभिषेक आनंद ने सानो क्लब की पिच को लेकर भी अपनी राय साझा की। उनके मुताबिक यहां की पिच धीमी है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं नागोया में तैयार की गई क्रिकेट पिच पर बेहतर उछाल मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर नागोया में 400-500 रन बनने की चर्चाओं को उन्होंने सही नहीं बताया।

टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचेंगे भारतीय फैंस

जापान में रहने वाले भारतीय फैंस टीम इंडिया के मुकाबले देखने के लिए उत्साहित हैं। अभिषेक आनंद के अनुसार भारत के सभी मैचों में भारतीय समर्थकों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिल सकती है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी फैंस में विशेष उत्साह है और पुरुष क्रिकेट के फाइनल में दोनों टीमों के आमने-सामने होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident : त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छावनी इंडस्ट्रियल एरिया में फोम गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर खाक’ इलाके में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : रामगोपाल अग्रवाल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
Featured छत्तीसगढ़
Patna Police Encounter: पटना एनकाउंटर के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने किया पथराव
Featured national
Bengaluru Murder Case: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, सिलबट्टे से की 7 लोगों की हत्या
Featured national
CG News : बालकनी की ग्रिल में दौड़ा करंट, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी झुलसी
Featured छत्तीसगढ़
US Midterm Elections 2026: ट्रंप के करीबी एलन मस्क ने बदला रुख? रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट किए डिलीट
Featured देश - विदेश
CG News : केजी हिल्स के जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, इलाके में अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा, पुलिस ने पंजाब से दबोचा मुख्य आरोपी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Agniveer Service Extension: अग्निवीरों के लिए दो साल का एक्सटेंशन, क्या इसके बाद मिलेगी परमानेंट नौकरी?

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 2 की मौत, मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?