Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.

Hum Vatan News
Last updated: November 25, 2026 7:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. 25 नवम्बर 2026. कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर पीने लायक बनाना पड़ता था। आज उन्हीं महिलाओं के घरों में नल से स्वच्छ पानी पहुंच रहा है। पानी जुटाने में लगने वाला समय और श्रम बच रहा है। घरों में साग-सब्जियां उगने लगी हैं और परिवारों के खानपान में भी बदलाव आ रहा है। यह तस्वीर गरियाबंद जिले के घने जंगलों के बीच पहाड़ी पर बसे गहन्दर गांव की है, जहां आज भी बिजली नहीं पहुंची है और चारपहिया वाहन से जाना संभव नहीं है। जल जीवन मिशन के तहत सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना ने यहां विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों, खासकर महिलाओं की जिंदगी को नई दिशा दी है।

गरियाबंद जिला मुख्यालय से राजधानी रायपुर की ओर करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी पर ग्राम पंचायत बारूका स्थित है। वहां से करीब 11 किलोमीटर लंबे जंगली रास्ते से होकर पहाड़ी पर बसे इसके आश्रित ग्राम गहन्दर तक पहुंचा जा सकता है। हाथी, हिरण और अन्य वन्य जीवों की आवाजाही वाले इस गांव में कमार जनजाति के करीब 11 परिवार रहते हैं। वनोपज संग्रहण इनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच यहां जीवन की सबसे बुनियादी जरूरत पानी को पूरा करना भी किसी चुनौती से कम नहीं था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ग्रामीण वर्षों से मौसमी नाले और झरने पर निर्भर थे। शासन द्वारा गांव से कुछ दूरी पर एक हैंडपंप भी लगाया गया था। इसके बावजूद पानी जुटाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। महिलाओं की दिनचर्या का बड़ा हिस्सा परिवार के लिए पानी की व्यवस्था में बीतता था। अब घर में नल लगने से उनकी यह परेशानी दूर हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बिजली की बाधा को सौर ऊर्जा से किया दूर*

गहन्दर में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण जल जीवन मिशन के तहत सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना स्थापित की गई है। इसके माध्यम से सभी घरों में नल कनेक्शन देकर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। दुर्गम पहाड़ी और बिजली के अभाव जैसी चुनौतियों के बीच सौर ऊर्जा ग्रामीणों तक पेयजल पहुंचाने का माध्यम बनी है। गहन्दर को अक्टूबर-2024 में ‘हर घर जल’ ग्राम घोषित किया गया है।

सरपंच श्री छत्रपाल कुंजाम बताते हैं कि नाले से पानी लाने की मशक्कत ग्रामीणों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी थी। पहाड़ी पर बसे इस गांव के हर घर में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को कितनी राहत मिली है, इसका अंदाजा उनके पहले के जीवन को देखकर लगाया जा सकता है। उन्होंने इस बदलाव के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

*पानी के साथ लौटी खुशहाली*

गहन्दर की संत कुमारी और जयंती बाई के जीवन में आए बदलाव में जल जीवन मिशन का व्यापक असर दिखाई देता है। पहले पानी का इंतजाम करने के साथ ही साग-सब्जियों के लिए भी दूर के गांवों तक जाना पड़ता था। अब घरेलू जरूरतों के बाद बचे पानी का उपयोग कर वे अपने घरों में ही साग-सब्जियां उगा रही हैं। यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक आहार की उपलब्धता बढ़ी है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

जयंती बाई इस बदलाव से खुश है। घर में नल लगने के बाद अब वे अपने पारंपरिक कार्यों को अधिक समय दे पा रही हैं और पहले से अधिक लगन से कर रही हैं।

गहन्दर में हर घर तक पानी पहुंचने का अर्थ केवल पेयजल की सुविधा मिलना नहीं है। महिलाओं के लिए यह रोजाना के कठिन परिश्रम से राहत, अपने परिवार और आजीविका के लिए अधिक समय तथा बेहतर पोषण का अवसर भी है। कभी पानी की व्यवस्था में खपने वाला महिलाओं का श्रम अब उनके परिवारों की खुशहाली संवारने में लग रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : रायपुर जिले में तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, 22 आरोपियों के बरी होने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Coal Scam : कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य को हाईकोर्ट से झटका, राज्य शासन से मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?