Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत पहुंचा, आज रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत पहुंचा, आज रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी

Featuredछत्तीसगढ़

Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत पहुंचा, आज रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी

Hum Vatan News
Last updated: November 2, 2026 11:48 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Mahadev Satta App Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट के प्रमोटर और मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। सीबीआई की विशेष टीम उसे मस्कट से भारत लेकर पहुंची है। अब सोमवार, 2 नवंबर को उसे रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। सौरभ चंद्राकर की वापसी को महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Contents
ओमान पुलिस की मदद से पकड़ा गया सौरभ चंद्राकरCBI और ED के मामलों में है वांटेडदेशभर में फैला था अवैध ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क

ओमान पुलिस की मदद से पकड़ा गया सौरभ चंद्राकर

सीबीआई के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसी के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसके खिलाफ जुटाए गए सबूतों के आधार पर भारत प्रत्यर्पित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Media Insurance Scheme 2026 : पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए खुशखबरी’ जल्द लागू हो सकती है नई बीमा योजना, सरकार ने मांगी राय

- Advertisement -
HTML5 Icon

ओमान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई की विशेष टीम मस्कट पहुंची और उसे अपने साथ भारत लेकर आई। रायपुर ले जाने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण और ट्रांजिट रिमांड से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जानी है।

CBI और ED के मामलों में है वांटेड

सौरभ चंद्राकर सीबीआई के दो मामलों में वांटेड है। इन दोनों मामलों में जांच एजेंसी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की गई है।

जांच एजेंसियों ने भारत और विदेशों में स्थित उसकी कई संपत्तियों को भी अटैच किया है। अब रायपुर की विशेष अदालत में पेशी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देशभर में फैला था अवैध ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क

सीबीआई की जांच के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक देश के बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में से एक था। इसका संचालन विदेश से किया जा रहा था। क्रिकेट, फुटबॉल, ताश और अन्य खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने के लिए देशभर में फ्रेंचाइजी आधारित पैनल और शाखाएं संचालित की जाती थीं।

इन पैनलों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता था और उनसे सट्टे की रकम वसूली जाती थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ में जनहित क्रांति पार्टी पर प्रतिबंध एक साल और बढ़ा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बढ़ी तारीख, अब 3 नवंबर तक मिलेगा मौका
Featured छत्तीसगढ़
CG Teacher Exam 2026 : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब दिसंबर में होगा एग्जाम
Featured छत्तीसगढ़
Dhanteras 2026 : धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Featured religion
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मुरासु तूफान के असर से कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
02 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बदली रायगढ़ की महिलाओं की तकदीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा…सारंगढ़ के युवा शिल्पकार प्रदीप की छिंद पेड़ की कलाकृति को मिल रही सराहना.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब: नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन.

By
Hum Vatan News
13 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?