Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के भविष्य के लिए नशे से दूरी जरूरी, नशा मुक्त भारत अभियान पर कही ये बात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के भविष्य के लिए नशे से दूरी जरूरी, नशा मुक्त भारत अभियान पर कही ये बात

Featurednational

Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के भविष्य के लिए नशे से दूरी जरूरी, नशा मुक्त भारत अभियान पर कही ये बात

Hum Vatan News
Last updated: November 29, 2026 1:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: Mann Ki Baat 140th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 29 नवंबर 2026 को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान, सरकारी कर्मचारियों के डिजिटल प्रशिक्षण, संचार साथी ऐप और देश के ऐतिहासिक संग्रहालयों से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने बताया कि किस तरह संचार साथी ऐप की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने और उसे वापस पाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार म्यूजियम और वडनगर म्यूजियम की उपलब्धियों की भी सराहना की।

Contents
नशे के खिलाफ बढ़ रही समाज की सक्रियता: PM मोदीiGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 7 हजार से ज्यादा कोर्ससंचार साथी ऐप से वापस मिल सकता है खोया हुआ मोबाइल फोनकैसे काम करता है संचार साथी ऐप?दुनिया के टॉप 10 म्यूजियम में शामिल हुआ बिहार म्यूजियमवडनगर म्यूजियम को मिला Red Dot डिजाइन अवॉर्ड

नशे के खिलाफ बढ़ रही समाज की सक्रियता: PM मोदी

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन ड्रग्स और नशे की लत उनके भविष्य के सामने बड़ी बाधा बन रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें संतोष है कि देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऐसे युवाओं का उदाहरण दिया, जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत से नशे की लत को हराकर जीवन को नई दिशा दी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 7 हजार से ज्यादा कोर्स

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए बनाए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म iGOT कर्मयोगी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। कई सरकारी कर्मचारी 20-25 साल की सेवा के बाद भी नई तकनीक और विषयों को सीखने में रुचि दिखा रहे हैं।

पीएम मोदी के मुताबिक, iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंडियन साइन लैंग्वेज जैसे विषय भी शामिल हैं। AI और नई तकनीक से जुड़े 200 से अधिक कोर्स में सवा 3 करोड़ से ज्यादा कोर्स कंप्लीशन हो चुके हैं।

Tirupparankundram Deepam Controversy: तमिलनाडु दीपम विवाद में बड़ा घटनाक्रम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून पर हुई पारंपरिक पूजा

संचार साथी ऐप से वापस मिल सकता है खोया हुआ मोबाइल फोन

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संचार साथी ऐप की उपयोगिता बताते हुए कहा कि मोबाइल फोन खो जाना किसी के लिए भी बड़ी परेशानी हो सकती है। आज मोबाइल में जरूरी कॉन्टैक्ट नंबर, फोटो, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में फोन खोने पर लोगों को काफी नुकसान होने का डर रहता है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘संचार साथी’ इस समस्या में मदद कर सकता है। इसकी सहायता से खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराया जा सकता है और उसके इस्तेमाल को रोका जा सकता है।

कैसे काम करता है संचार साथी ऐप?

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हर मोबाइल फोन की एक विशिष्ट पहचान होती है, जिसे IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर कहा जाता है। संचार साथी इसी नंबर की मदद से खोए हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की सुविधा देता है।

इसके लिए मोबाइल फोन खोने पर सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद संचार साथी पोर्टल पर जाकर फोन का IMEI नंबर और जरूरी जानकारियां दर्ज करके उसे ब्लॉक करने का अनुरोध किया जा सकता है।

फोन ब्लॉक होने के बाद उसका इस्तेमाल भारतीय मोबाइल नेटवर्क पर नहीं किया जा सकेगा। इससे चोरी या गुम हुए मोबाइल के गलत इस्तेमाल की आशंका कम होती है। मोबाइल मिलने पर उसे दोबारा अनब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी उपलब्ध है।

दुनिया के टॉप 10 म्यूजियम में शामिल हुआ बिहार म्यूजियम

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी वे किसी नई जगह पर घूमने जाएं, तो वहां के संग्रहालयों को देखने के लिए भी समय जरूर निकालें।

पीएम मोदी ने बताया कि पटना स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम की सूची में नौवां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है।

उन्होंने पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम और न्यूयॉर्क के द मेट म्यूजियम का उदाहरण देते हुए बिहार म्यूजियम की उपलब्धि को भारत के लिए गर्व का विषय बताया।

वडनगर म्यूजियम को मिला Red Dot डिजाइन अवॉर्ड

पीएम मोदी ने गुजरात के वडनगर में स्थित अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान यहां इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण वस्तुएं मिली हैं।

इसी खुदाई स्थल पर म्यूजियम विकसित किया गया है। यहां एक विशेष रास्ता बनाया गया है, जहां से पर्यटक जमीन के कई मीटर नीचे तक हुई पुरातात्विक खुदाई को देख सकते हैं। म्यूजियम में 5 हजार से अधिक प्राचीन कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इसी महीने बर्लिन में वडनगर म्यूजियम को प्रतिष्ठित ‘Red Dot: Best of the Best Award’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाला भारत का पहला म्यूजियम है।

उन्होंने वडनगर को हजारों वर्षों से जीवंत शहर बताते हुए इसकी तुलना काशी से की। पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर में उनका जन्म हुआ है और काशी उनका संसदीय क्षेत्र है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG School News : सरकारी स्कूलों में अब VSK ऐप से बनेगी हाजिरी, उपस्थिति के आधार पर मिलेगा वेतन
Featured छत्तीसगढ़
Tirupparankundram Deepam Controversy: तमिलनाडु दीपम विवाद में बड़ा घटनाक्रम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून पर हुई पारंपरिक पूजा
Featured देश - विदेश
Delimitation Bill Controversy: परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत की चिंता, अमित शाह से DMK सांसदों ने की अहम मुलाकात
Featured देश - विदेश
CG ED Raid : छत्तीसगढ़ में करोड़ों के निवेश का खुलासा’ मुंबई से हैदराबाद ट्रांसफर हुई रकम को लेकर ED की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
Nepal PM Balen Shah China Visit: PM बनने के बाद अब चीन की यात्रा कर सकते हैं बालेन शाह, नेपाल की विदेश नीति पर रहेगी सबकी नजर
Featured देश - विदेश
Rishabh Pant: दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं पंत, लेकिन ये गलतियां बन रहीं रास्ते का रोड़ा
Featured खेल
CG Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, बिना कटऑफ जारी हुई चयन सूची’ 6.25 अंक वाले भी चयनित
Featured छत्तीसगढ़
IFFI 2026 Winners List: गोवा में IFFI 2026 का समापन, ऋषभ शेट्टी समेत इन कलाकारों और फिल्मों ने जीते बड़े पुरस्कार
entertainment Featured

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Ramayan Katha : माता शबरी कौन थीं’ वन में कैसे हुआ प्रभु श्रीराम से मिलन, जानिए रामायण का भावुक प्रसंग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Police News : छत्तीसगढ़ पुलिस में 642 नए आरक्षकों की एंट्री, 76वें बैच की पासिंग आउट परेड में दिखा जवानों का जोश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की मार, उत्तरी जिलों में 9 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, रायपुर में छाया कोहरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?