Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रधानमंत्री मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, अब तक 17 देशों की संसद को किया संबोधित
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रधानमंत्री मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, अब तक 17 देशों की संसद को किया संबोधित

Featuredदेश - विदेश

प्रधानमंत्री मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, अब तक 17 देशों की संसद को किया संबोधित

Hum Vatan News
Last updated: July 10, 2025 11:19 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। वे अब तक 17 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं। यह उनके सभी कांग्रेसी पूर्ववर्तियों के कुल संबोधनों की संख्या के बराबर है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री का पांच देशों का दौरा आज खत्म हो रहा है। इस दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा नामीबिया की संसदों को संबोधित किया।

Contents
पीएम मोदी ने किस आंकड़े की बराबरी की?विकसित और विकासशील देशों की संसद को किया संबोधितसंवाद, साझेदारी से भविष्य को आकार देना होगा: मोदी

पीएम मोदी ने किस आंकड़े की बराबरी की?

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से संबद्ध प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह ने सात बार, इंदिरा गांधी ने चार बार, जवाहरलाल नेहरू ने तीन बार, राजीव गांधी ने दो बार और पीवी नरसिंह राव ने एक बार दूसरे देश की संसद को संबोधित किया था। इस प्रकार कांग्रेस से संबद्ध पांच प्रधानमंत्रियों ने करीब सात दशक में कुल 17 बार विदेशी संसद को संबोधित किया था। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने इस आंकड़े की बराबरी कर ली है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विकसित और विकासशील देशों की संसद को किया संबोधित

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने विकसित और विकासशील देशों की संसदों को संबोधित किया है, जो आज भारत के व्यापक वैश्विक सम्मान और प्रासंगिकता को दर्शाता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत ‘ग्लोबल साउथ’ के कई देशों के साथ, उनके स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खड़ा रहा है। उन्होंने तब भी हमारी बात सुनी थी और आज भी वे हमारी बात सुनना चाहते हैं, खासकर हमारी लोकतांत्रिक और विकास यात्रा की।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने जिन देशों के सांसदों को संबोधित किया है उनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नेपाल, मंगोलिया, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव, गुयाना, फिजी और युगांडा शामिल हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

संवाद, साझेदारी से भविष्य को आकार देना होगा: मोदी

नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दोनों पक्षों को एक ऐसे भविष्य का निर्माण करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए जो शक्ति और वर्चस्व से नहीं, बल्कि साझेदारी एवं संवाद के जरिये हो। पीएम मोदी ने कहा कि अफ्रीका को केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे मूल्य संवर्धन और सतत विकास में अग्रणी होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मिलकर काम करना होगा। आइए हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जो शक्ति से नहीं बल्कि साझेदारी से, वर्चस्व से नहीं बल्कि संवाद से, बहिष्कार से नहीं बल्कि समता से परिभाषित हो।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अफ्रीका के साथ अपने सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा, ‘‘अफ्रीका में हमारी विकास साझेदारी 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की है। लेकिन इसका वास्तविक मूल्य, साझा विकास और साझा उद्देश्य में निहित है। हम स्थानीय स्तर पर कौशल निर्माण, रोजगार सृजन और नवाचारों का समर्थन जारी रखेंगे।’’ अपने संबोधन में मोदी ने भारत और नामीबिया के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Train Travel Insurance: सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा कवर, ट्रेन यात्रियों के लिए जानें नियम
Featured छत्तीसगढ़
CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा मुफ्त राशन
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Mallikarjun Kharge Statement: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर बवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पटना में शिकायत
Featured national
CG News : बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी करना नायब तहसीलदार को पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
Serbia Gen Z Protest: छात्र आंदोलन ने पलटी सर्बिया की राजनीति, वुसिक को बड़ा झटका
Featured देश - विदेश
CG Politics : रायपुर में स्मृति ईरानी की मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह से मुलाकात, सियासी चर्चाओं पर नजरें
Featured छत्तीसगढ़
Rahul Gandhi Acquitted: राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली राहत, कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां
Featured national
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल
Featured खेल

You Might Also Like Related

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting : कल होगी CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और कर्मचारियों के मुद्दों पर टिकी निगाहें

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Aashram 4 Shooting: पहाड़ी रास्ते पर अचानक फेल हुए बस के ब्रेक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?