Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Nizamabad Murder Case : प्रेम प्रसंग में पति बना रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश; बिल्डिंग से धक्का देने के बाद टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Nizamabad Murder Case : प्रेम प्रसंग में पति बना रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश; बिल्डिंग से धक्का देने के बाद टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

Featurednational

Nizamabad Murder Case : प्रेम प्रसंग में पति बना रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश; बिल्डिंग से धक्का देने के बाद टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

Hum Vatan News
Last updated: July 7, 2026 11:55 AM
By
Hum Vatan News
Share
Nizamabad Murder Case
Nizamabad Murder Case
SHARE
× Popup Image

Nizamabad Murder Case : तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पहले पति को शराब पिलाकर बिल्डिंग से नीचे धक्का दिया गया, लेकिन जब वह जिंदा बच गया तो इलाज के दौरान कैनुला के जरिए उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Nizamabad Murder Case
Nizamabad Murder Case

मृतक की मां की शिकायत से खुला पूरा मामला

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो खाड़ी देश में नौकरी करता था। प्रशांत की मां ने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें 30 जून को बेटे की मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बेटे के घर लौटने से लेकर उसकी मौत तक की घटनाओं की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उन्होंने अपनी बहू संध्या पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस को मिले तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में पता चला कि संध्या (32) का अनिल (35) नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। दोनों को लगता था कि प्रशांत उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा है। इसी कारण दोनों ने मिलकर प्रशांत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना को सफल बनाने के लिए उन्होंने वेंकटा साईं नाम के व्यक्ति को भी अपने साथ मिला लिया।

Sawan Somwar Vrat 2026 : सावन के चारों सोमवार कब पड़ेंगे? जानें पूजा का सही समय और विधि

पहले शराब पिलाई, फिर बिल्डिंग से नीचे धकेला

पुलिस के अनुसार, 29 जून को वेंकटा साईं प्रशांत के घर पहुंचा। उसने पहले प्रशांत को अत्यधिक शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसे बिल्डिंग से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के इलाज से उसकी जान बच गई।

अस्पताल से घर लाकर दिया टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया कि घायल प्रशांत को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे घर ले आया गया। इसी दौरान प्रेमी अनिल के कहने पर संध्या ने प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन दे दिया। इतना ही नहीं, उसने घायल पति को खाट से नीचे भी धक्का दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य और उत्तरी जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल

तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश

पुलिस ने कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की विस्तृत जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की साजिश पूरी तरह से सुनियोजित थी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अपराध में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने हत्या, आपराधिक साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मिशन अमृत के तहत बस्तर नगर पंचायत के लिए जल आपूर्ति की नई व्यवस्था, 65 से बढ़कर 135 लीटर प्रतिदिन होगी प्रति व्यक्ति पेयजल की उपलब्धता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डीएमएफ से प्राथमिक और माध्यमिक शाला के लिए 33.90 लाख रुपये स्वीकृत, वनांचल के बच्चों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना के तहत अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का हुआ विक्रय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं’ पुलिस मुख्यालय में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नई विंग
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेड नदी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान’ पुलिस ने निकाले शव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध मौत, मृतकों में बसपा पार्षद भी शामिल’ जांच में जुटी पुलिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर की नई सूची जारी, जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के स्कूल में नशेड़ी का उत्पात, सहायक शिक्षक की डंडे से पिटाई’ ट्रक से कुचलने की धमकी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?