Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: आतंकियों के लिए नो-एस्केप ज़ोन: ‘ऑपरेशन केया’ के तहत लगातार एनकाउंटर जारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आतंकियों के लिए नो-एस्केप ज़ोन: ‘ऑपरेशन केया’ के तहत लगातार एनकाउंटर जारी

Featuredदेश - विदेश

आतंकियों के लिए नो-एस्केप ज़ोन: ‘ऑपरेशन केया’ के तहत लगातार एनकाउंटर जारी

Hum Vatan News
Last updated: February 4, 2026 11:40 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

उधमपुर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो से तीन खूंखार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने रामनगर के घने जंगलों में चारों ओर से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी एक प्राकृतिक गुफा में छिपे हुए हैं, जिन्हें ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन केया’ (Operation Kiya) के तहत अंतिम प्रहार की तैयारी कर ली है।

Contents
गुफा में छिपे हैं आतंकी, ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मददपूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन ऑल-आउट’ के तहत 100 से ज्यादा सर्च ऑपरेशनपाकिस्तान की नई साजिश नाकाम

गुफा में छिपे हैं आतंकी, ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद

सूत्रों के अनुसार, उधमपुर के बसंतगढ़ और रामनगर के जोफर, गुजरीडा और चिगला बलोटा के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार से ही गोलीबारी हो रही है। खबर है कि सुरक्षाबलों की सटीक फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है। आतंकियों के भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग न सकें, इसके लिए इलाके में फ्लड लाइट और थर्मल इमेजिंग ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Kawasi Lakhma Bail : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी अंतरिम जमानत

- Advertisement -
HTML5 Icon

पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन ऑल-आउट’ के तहत 100 से ज्यादा सर्च ऑपरेशन

सिर्फ उधमपुर ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में इस समय 100 से अधिक छोटे-बड़े ऑपरेशन जारी हैं। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं।

  • किश्तवाड़ और पुंछ: इन जिलों के बर्फीले इलाकों में भी जैश के आतंकियों की तलाश के लिए ‘ऑपरेशन त्राशी’ (Operation Trashi) जैसे कड़े अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • कड़ी घेराबंदी: सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते (SOG) मिलकर जंगलों की खाक छान रहे हैं ताकि सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

पाकिस्तान की नई साजिश नाकाम

खुफिया सूचनाओं के अनुसार, पाकिस्तान में करीब 8 आतंकी कैंप फिर से सक्रिय हुए हैं, जहाँ 100 से 150 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। सेना प्रमुख ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अन्य अभियानों के जरिए दुश्मन की हर चाल को ना काम कर रही है। उधमपुर में छिपे आतंकी उसी समूह का हिस्सा बताए जा रहे हैं जो पिछले कुछ समय से जम्मू संभाग में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारी का बयान: “हमारी प्राथमिकता आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना है, लेकिन अगर वे गोलीबारी जारी रखते हैं, तो उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। घेरा मजबूत है और आतंकियों का बचना नामुमकिन है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

RTE Admission 2026 : जुलाई में दूसरे चरण की लॉटरी, हजारों छात्रों को मिलेगा नया मौका
Featured छत्तीसगढ़
NIA कोर्ट की शुरुआत से बस्तर को बड़ी राहत: झीरम और भीमा मंडावी हत्याकांड समेत 21 मामलों की होगी सुनवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : अंधविश्वास बना मौत का कारण, दो मासूमों की हत्या में मां को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़
35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना….मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भीखमपुरा में निर्माणाधीन पीएम आवासों का किया निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं – राज्यपाल श्री रमेन डेका…लोक भवन में तीन दिवसीय ध्यान शिविर के दूसरे दिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया ध्यान अभ्यास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें… एनएचएआई का पर्यावरण-हितैषी निर्माण पर जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर के किसान दिनेश को भाया नैनो यूरिया और नैनो डीएपी…. बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को मिला विकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवानिवृत्ति के बाद आधुनिक खेती में बनाई नई पहचान….. कम लागत, बेहतर परिणाम: कृषक भागबली देवांगन ने अपनाई नैनो उर्वरक आधारित खेती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्मानित…..28 हजार 754 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रूपए की सहायता राशि डी बी टी के माध्यम से करेंगे अंतरित.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन…. 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पानी है तो पेड़ हैं और पेड़ हैं तो पानी है -श्री डेका… विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?