Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा-विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा-विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे

Featuredदेश - विदेश

बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा-विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे

Hum Vatan News
Last updated: April 6, 2025 10:05 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति की दिशा में काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।

Contents
कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित कियादेश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कार्यकर्ता6 अप्रैल 1980 को हुई थी स्थापना

देश में लागू हो गया नया वक्फ कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी मंजूरी

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति की दिशा में काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीएम मोदी ने लिखा-‘भारत के लोग हमारी पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है, चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों। हमारी सरकारें समाज की सेवा करना और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना जारी रखेंगी।’

देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कार्यकर्ता

उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा- ‘हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएँ, क्योंकि वे सक्रिय रूप से ज़मीन पर काम करते हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह वास्तव में प्रेरक है।’

देश में लागू हो गया नया वक्फ कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी मंजूरी

6 अप्रैल 1980 को हुई थी स्थापना

बता दें कि बीजेपी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। बीजेपी का पहला लोकसभा चुनाव 1984 का था। इस चुनाव में पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन 1989 में पार्टी ने 85 सीटों पर जीत हासिल की। फिर 1991 के चुनाव में पार्टी को 120 सीटों पर जीत हासिल हुई। 1996 में 161,  1999 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और बीजेपी को 183 सीटें हासिल हुईं। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार पांच साल तक चली थी। फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक बहुमत दिया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़
CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी
Featured religion
Maruti Baleno Sigma EMI
Maruti Baleno Sigma EMI: ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित
automobile

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में बदला मौसम, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?