Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल… बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल… बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू.

अन्यछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल… बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू.

Hum Vatan News
Last updated: September 4, 2025 10:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 04 सितम्बर 2025/बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं वहीं राहत शिविरों में उनके दैनिक जीवन की उपयोगी सभी व्यवस्थाएं भी की गई है। अब बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही नुकसान का वास्तविक आंकलन और अन्य जरूरी सहायता तथा मुआवजा देने की कार्यवाही पर भी तेजी से अमल किया जा रहा है। बाढ़ के पानी में खराब या नष्ट हो गये जरूरी दस्तावेजों को बनाने का काम भी राजस्व विभाग ने शुरू कर दिया हैं। बाढ़ की इस भीषण आपदा में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में एक संवेदनशील पहल कर त्वरित राहत कार्य और सहायता-मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर पीड़ित परिवारों को एक बड़ी राहत दी है।

बाढ़ से प्रभावित गाँवों में राहत दल तेजी से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित गांवों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के लोहन्डीगुड़ा तहसील के मांदर गांव के प्रभावित किसानों को किसान किताब वितरित की जा रही है, जो बाढ़ के कारण बह गई थी। किसान किताब के मिलने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और भविष्य में किसी भी सहायता के लिए पात्र बनने में मदद करेगी। वहीं प्रभावितों को नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक पासबुक तैयार कर प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर सर्वे कर रही हैं और पात्रता के अनुसार तत्काल राहत राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर भुगतान कर रही हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सरकार का ध्यान इस बात पर है कि किसी भी पीड़ित परिवार को उनकी जरूरत के समय अकेला न छोड़ा जाए। इसके लिए, मकान क्षति सहित पशु, फसल और घरेलू सामग्री की क्षति का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर, हर एक प्रकरण पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि जरूरतमंद प्रभावितों तक मुआवजा राशि सीधे और समय पर पहुँच सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्थानीय प्रभावित परिवारों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। एक प्रभावित ग्रामीण श्री मुरहा पटेल ने कहा कि हमने सोचा था कि बाढ़ के बाद सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन सरकार की इस त्वरित मदद ने हमें फिर से जीवन को नये सिरे से शुरू करने की उम्मीद दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला आधिकारियों की इस पहल को प्रशासन की ओर से एक मजबूत और मानवीय दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। जो यह दर्शाता है कि आपदा की घड़ी में सरकार न सिर्फ राहत कार्य बल्कि पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस तरह के प्रयास बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से सहारा देते हैं, जिससे उन्हें जीवन को सामान्य पटरी पर लाने में मदद मिलती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

रायपुर में मुंबई इंडियंस का धमाकेदार आगमन’ नमकीन खाते दिखे Rohit Sharma’ हार्दिक पांड्या गायब
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi’ केंद्र का बड़ा कदम’ ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर जेल का प्रावधान, कैबिनेट की मंजूरी
Featured देश - विदेश
चलती कार बनी आग का गोला : चालक ने कूदकर बचाई जान, वाहन पूरी तरह जलकर खाक
Featured छत्तीसगढ़
Jabalpur Cruise Hadsa : HC का बड़ा एक्शन’ क्रूज हादसे में लापरवाही पर सख्ती, सख्त सजा के निर्देश
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला’ प्रशासनिक सर्जरी में 42 IAS अफसर इधर से उधर, नई पोस्टिंग जारी
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Dhan Kharidi Scam 2026
Chhattisgarh Dhan Kharidi Scam 2026 : धान खरीदी में करोड़ों का खेल , 3 केंद्रों में ₹1.29 करोड़ के गबन का खुलासा, प्रशासन सख्त
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC Scam
CGPSC Scam : CGPSC घोटाले में हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार , आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को राहत देने से साफ इनकार
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : डिजिटल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश’ नमन जग्गी और आयुष जैन सहित 3 गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Suicide Case
Featuredछत्तीसगढ़

Suicide Case : दिल दहला देने वाली घटना , प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : बारिश का फायदा उठाकर ज्वैलर्स मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बदमाश फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : आयकर विभाग में बड़ा बदलाव’ संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त

By
Hum Vatan News
0 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?