Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raghav Chadha Become Voter in Delhi: पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम हटा, दिल्ली में जुड़ा; AAP ने उठाए सवाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raghav Chadha Become Voter in Delhi: पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम हटा, दिल्ली में जुड़ा; AAP ने उठाए सवाल

Featuredदेश - विदेश

Raghav Chadha Become Voter in Delhi: पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम हटा, दिल्ली में जुड़ा; AAP ने उठाए सवाल

Hum Vatan News
Last updated: September 9, 2026 4:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Raghav Chadha Become Voter in Delhi: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर वोटर लिस्ट का मामला एक बार फिर राजनीतिक विवाद में बदल गया है। पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटने के महज छह दिन बाद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल हो गया। उनका नाम दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है।

Contents
पंजाब की वोटर लिस्ट में लिखा था ‘Permanently Shifted’AAP ने चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरणAAP का आरोप- SIR में बीजेपी की दादागिरीचुनाव अधिकारियों ने दी सफाई4 नवंबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

पंजाब की वोटर लिस्ट में लिखा था ‘Permanently Shifted’

दरअसल, 2 सितंबर को चुनाव आयोग ने पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। इसमें राघव चड्ढा का नाम शामिल नहीं था। उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ लिखा गया था। इसके छह दिन बाद दिल्ली की मतदाता सूची में उनका नाम राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में दिखाई दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

AAP ने इसी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर इतनी कम अवधि में उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में किस नियम और प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

AAP ने चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ने के बाद AAP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को उठाया। पार्टी का दावा है कि 3 सितंबर को राघव चड्ढा ने AAP पर पंजाब की वोटर लिस्ट से उनका नाम कटवाने का आरोप लगाया था और 7 सितंबर को उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया।

AAP ने सवाल किया कि 7 सितंबर को राघव चड्ढा का नाम राजिंदर नगर की मतदाता सूची में किस प्रक्रिया के तहत शामिल किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि नाम जोड़ने में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

AAP का आरोप- SIR में बीजेपी की दादागिरी

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस मामले में बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 3 सितंबर तक राघव चड्ढा पंजाब के वोटर थे, जबकि इसके बाद उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ गया।

अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान नियमों और जरूरी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। AAP ने इसे लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

Swine Flu in Chhattisgarh : स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता’ 46 नए संक्रमित मिले, जानिए किस जिले में कितने मरीज

चुनाव अधिकारियों ने दी सफाई

वहीं, चुनाव अधिकारियों ने AAP के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में अपडेट प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक उनका नाम पंजाब की वोटर लिस्ट से हट चुका है और दिल्ली में मतदाता के रूप में शामिल करने के लिए उनके आवेदन को मंजूरी दी गई है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए कुल 700 फॉर्म-6 को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) ने मंजूरी दी थी। राघव चड्ढा का नाम भी इन्हीं स्वीकृत आवेदनों में शामिल है।

4 नवंबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

अधिकारियों के मुताबिक SIR की प्रक्रिया के लिए दिल्ली की वोटर लिस्ट को 16 जून को फ्रीज किया गया था और यह स्थिति 31 अगस्त तक रही। इसके बाद 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई।

इस दौरान नए मतदाताओं के लिए करीब 2.14 लाख फॉर्म-6 जमा किए गए। वहीं दावे और आपत्तियों की अवधि में 7 सितंबर तक आठ दिनों के भीतर 25,011 अतिरिक्त फॉर्म-6 जमा हुए हैं। इन आवेदनों के आधार पर नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकते हैं। अंतिम वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

देशव्यापी ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा’ रायपुर में DRI की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Russia 5th Generation Fighter Jet Technology: भारत को मिलेगी Su-57 की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी? रूस ने खोले अपने पत्ते
Featured national
Iran Attack on US Vessels: ईरान ने अमेरिकी जहाजों और तेल टैंकरों को बनाया निशाना, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव
Featured international
Dhirendra Shastri: दुर्गा पूजा और मांसाहार पर Dhirendra Shastri की अपील से सियासी विवाद तेज
Featured देश - विदेश
Kinetic DX Plus 3.1kWh
Kinetic DX Plus 3.1kWh: 132 किमी रेंज के साथ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹1.27 लाख
automobile
जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्ति विवाद खत्म’ High Court’ ने हटाई रोक, जानें पूरा मामला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : साय कैबिनेट में बड़े फैसलों पर मुहर’ निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को मिली 10 एकड़ जमीन
Featured छत्तीसगढ़
Asian Games 2026: जापान में कहां ठहरेगी टीम इंडिया? BCCI ने साफ किया पूरा प्लान
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Deepika Padukone Maternity Photoshoot में छाईं नन्ही दुआ, तस्वीरें देख फैंस ने कहा- रणवीर की कार्बन कॉपी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : मीटर में नहीं, रीडिंग लेने में हुई गलती’ जांच के बाद JE पर गिरी गाज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : साय कैबिनेट की अहम बैठक जारी’ इन मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?