Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: एसईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अंतर्गत रन फार यूनिटी का आयोजन सम्पन्न.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » एसईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अंतर्गत रन फार यूनिटी का आयोजन सम्पन्न.

अन्यउद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

एसईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अंतर्गत रन फार यूनिटी का आयोजन सम्पन्न.

Hum Vatan News
Last updated: October 31, 2025 8:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

दिनाँक 31 अक्टूबर 2025 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर “रन फार यूनिटी” दौड़ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के संकल्प को सशक्त करने हेतु आयोजित किया गया ।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, श्रद्धा महिला मंडल उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता दास व अन्य सदस्याओं, विभीन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रम संघ पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों की उपस्थिति में वसंत विहार खेल मैदान में दौड़ का फ्लैग-ऑफ किया । फ्लैग-ऑफ के साथ ही दौड़ का शुभारंभ हुआ, जो ऊर्जा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में एसईसीएल नेहरू शताब्दी नगर स्थित रोज गार्डन में संपन्न हुआ । यह दौड़ भारत सरकार के “फिट इंडिया फ़्रीडम रन” अभियान का भी हिस्सा रही।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “राष्ट्रीय एकता दिवस हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस और दूरदर्शिता की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोया। फिट इंडिया फ़्रीडम रन जैसे आयोजन युवाओं और कर्मचारियों में न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि टीम स्प्रीट और सामूहिक ऊर्जा का भी प्रतीक है।”

इस दौड़ में एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी, डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “आत्मनिर्भर भारत” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के नारों के साथ एकता और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाते नज़र आए। आयोजन स्थल को राष्ट्रीय एकता और फिटनेस के संदेश से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम का समापन एसईसीएल नेहरू शताब्दी में हुआ ।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Yogi Adityanath Mother Death: पंचूर गांव में सावित्री देवी ने ली अंतिम सांस, मां के निधन की खबर सुन गोरखपुर में थे CM योगी
Featured national
CG Crime News : त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत’ जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Anthropic IPO: IPO से जुटाए ₹7 लाख करोड़, SpaceX का रिकॉर्ड टूटा; AI कंपनी Anthropic ने रचा इतिहास
business Featured
CG Scam News : सड़क घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, 13 अफसर सस्पेंड और 15 ठेकेदारों को नोटिस’ FIR की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
IND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स का बड़ा कारनामा, टेस्ट-वनडे-T20 तीनों में ठोके शतक
Featured खेल
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor : 10 साल का उम्र का फासला और शादी पर सवाल, आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी
Featured मनोरंजन
CG Crime News : गरियाबंद में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, पुलिस और वनकर्मियों को बनाया निशाना’ इलाके में तनाव
Featured छत्तीसगढ़
Malaysia Visa Rules 2027: 31 दिसंबर के बाद मलेशिया जाने के लिए जरूरी होगा वीजा, भारतीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन
Featured international

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG IAS Promotions : छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को बड़ा प्रमोशन, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को मिली प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : ग्रामीण रोजगार योजना में डिजिटल बदलाव, अब मजदूर ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत’ घर बैठे मिलेगी कार्रवाई की जानकारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार’ अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?