Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ओपन माइक प्रतियोगिता के विजेता बने  साक्षी,  सुयश और  आदित्य.अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूनिसेफ, एनएसएस और यंग इंडिया का कलिंगा विश्वविद्यालय में संयुक्त आयोजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ओपन माइक प्रतियोगिता के विजेता बने  साक्षी,  सुयश और  आदित्य.अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूनिसेफ, एनएसएस और यंग इंडिया का कलिंगा विश्वविद्यालय में संयुक्त आयोजन.

अन्यखेलछत्तीसगढ़देश - विदेश

ओपन माइक प्रतियोगिता के विजेता बने  साक्षी,  सुयश और  आदित्य.अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूनिसेफ, एनएसएस और यंग इंडिया का कलिंगा विश्वविद्यालय में संयुक्त आयोजन.

Hum Vatan News
Last updated: August 12, 2025 7:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय में मंगलवार (12-08-2025) को ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, संगीत और अभिनय के माध्यम से युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, देशभक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को अभिव्यक्त किया। बिहेवियर क्लब यूनिसेफ, एनएसएस और यंग इंडिया के संयुक्त आयोजन में सेवानिवृत्त आईजी श्री सुशील द्विवेदी मुख्य अतिथि थे, यूनिसेफ के श्री अभिषेक सिंह और यंग इंडिया के श्री कवित पसारी प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रहे।

प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुशील द्विवेदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन को याद किया और बताया कि जीवन में कुछ भी संभव है। वर्तमान को देखकर भविष्य की कल्पना नहीं करना है, लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से निरंतर प्रयास करना है। सीमित संसाधनों का समुचित उपयोग भी उम्मीद से कई गुना बेहतर परिणाम देता है इसलिए अभाव को बाधा नहीं समझना है। अभिव्यक्ति के कई माध्यम हैं, इसलिए अपनी विधा को पहचानें और किसी भी विषय पर खुद को अभिव्यक्त करने के लिए तत्पर रहें। श्री अभिषेक सिंह ने कहा- विद्यार्थियों में अध्ययन के साथ-साथ कलात्मक रुचि प्रतिभा को निखारने में मदद करता है, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भी यही है। प्रतिभागियों को विषय की गहरी समझ होने से वो मंच पर विषय की महत्ता साबित करते हैं, इस तरह की अभिव्यक्ति ही प्रतियोगिता में बेहतर स्थान हासिल करती है। श्री कवित पसारी ने कहा कि युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ना, कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ नई तकनीक सीखाने के उद्देश्य से यंग इंडिया लगातार इस तरह की प्रतियोगिता कराता है, विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल होता है लेकिन यह केवल प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि इनकी अभिव्यक्ति से समाज भी निर्धारित विषयों पर गंभीर होकर विचार करता है। मानसिक स्वास्थ्य संवेदनशील विषय है, जिस पर विद्यार्थियों की दिलचस्पी यह साबित करता है कि हमें शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रतियोगिता में कुल 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया, सभी को अपनी विधा में अभिव्यक्ति के लिए 5 मिनट का समय दिया गया। प्रथम विजेता साक्षी गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भारत में किए जा रहे प्रयासों, अनुसंधानों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्यगत सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को उदाहरण देकर प्रस्तुत किया। द्वितीय विजेता सुयश प्रत्युश ने एमएस धोनी फिल्म का गाना- बेसब्रियां… पर लयबद्ध प्रस्तुति दी और कार्यक्रम में समां बांधा। तृतीय विजेता आदित्य चौबे ने बॉलीवुड गानों का मैशअप सुनाया, इस मनोरम प्रस्तुति को दर्शकों ने खुब सराहा। कार्यक्रम का संचालन श्री थाबो महोलेला और सुश्री पूर्वा लहरे ने किया। बिहेवियर क्लब संयोजक सुश्री तुहिना चौबे, यंग इंडिया संयोजक डॉ. योगेश वैष्णव, एनएसएस संयोजक डॉ. हर्षा शर्मा इस कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक रहे। विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव यादव, डॉ. सुनील टाइगर, सुश्री जेसिका मिंज, डॉ. विभुति कश्यप, सुश्री सुमिरा मदान व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Tata Tigor Facelift
Tata Tigor Facelift: लीक हुआ 2026 मॉडल का डिजाइन पेटेंट, नए अवतार में दस्तक देने को तैयार टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान
automobile Featured
LSG Coaching Staff: Preparations for IPL 2027
LSG Coaching Staff : पंत-कुलदीप ट्रेड के बाद लखनऊ में बदलाव की आंधी, कोचिंग स्टाफ में होगी नई एंट्री
Featured खेल
Cocktail 2 Box Office Collection
Cocktail 2 Box Office Collection : 5 दिन में 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची शाहिद कपूर की फिल्म, ओवरसीज में भी बज रहा डंका!
Featured मनोरंजन
Flu vaccine: Vaccination rates among the elderly are extremely low; flu causes 1.2 lakh deaths annually.
Flu vaccine : सावधान! भारत में बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो रहा फ्लू, रिपोर्ट में टीकाकरण को लेकर सामने आए डराने वाले आंकड़े
Featured national
CG NEWS : बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा हुई फेल, 11 अपचारी बालकों के फरार होने से सनसनी
Featured छत्तीसगढ़
Weather Update
CG Weather : गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
Lohagad Fort Murder Case
Lohagad Fort Murder Case : केक काटने लोहागढ़ किला ले गई मंगेतर, फिर प्रेमी संग मिलकर मंगेतर केतन को खाई में उतारा मौत के घाट
Featured national
Suvendu Adhikari का बड़ा फैसला: कोलकाता में अब नहीं होंगे मुगल-पठान नाम
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

businessFeaturedदेश - विदेश

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM Sai’ की बड़ी पहल’ श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए आवेदन शुरू

By
Hum Vatan News
4 Min Read

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?