Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मुकेश को मिला जीवन का संबल…पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए 8.91 लाख रुपये की सहायता, एम्स रायपुर में सफल उपचार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मुकेश को मिला जीवन का संबल…पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए 8.91 लाख रुपये की सहायता, एम्स रायपुर में सफल उपचार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मुकेश को मिला जीवन का संबल…पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए 8.91 लाख रुपये की सहायता, एम्स रायपुर में सफल उपचार.

Hum Vatan News
Last updated: September 17, 2026 8:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक संबल बन रही है। योजना के माध्यम से उपचार के लिए मिली सहायता ने रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम महुंआपाली निवासी श्री मुकेश कुमार शर्मा के लिए मुश्किल समय में नई उम्मीद जगाई। हृदय संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार एवं पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए उन्हें योजना के तहत 8 लाख 91 हजार 778 रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। इसके बाद एम्स रायपुर में उनका सफल उपचार किया गया और पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया।

*अचानक सीने में दर्द के बाद सामने आई गंभीर हृदय समस्या*

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री मुकेश कुमार शर्मा को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए रायपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच किए जाने पर ईसीजी और इको में हृदय संबंधी गंभीर समस्या सामने आई। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार की आवश्यकता बताई और उनका उपचार एम्स रायपुर में शुरू किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी आर्थिक संबल*

मुकेश का उपचार 18 जुलाई 2024 से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में शुरू हुआ। उपचार के दौरान परिजनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ की आयुष्मान शाखा के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। पात्रता के अनुसार परिजनों ने योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए 8 लाख 91 हजार 778 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

शासकीय सहायता मिलने से उपचार का आर्थिक बोझ कम हुआ और एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मुकेश का सफल उपचार एवं पेसमेकर प्रत्यारोपण किया गया।

*सफल उपचार के बाद सामान्य जीवन की ओर लौटे मुकेश*

उपचार के बाद श्री मुकेश कुमार शर्मा अब स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए गंभीर बीमारी का उपचार कराना बड़ी चुनौती होता है। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद उनके परिवार के लिए बड़ा संबल बनी।

मुकेश ने उपचार के लिए मिली सहायता के प्रति राज्य शासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें समय पर उपचार मिल सका और उनके जीवन में नई उम्मीद जगी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन परिस्थितियों में सहारा बन रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Sunny Deol Film Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, NMC को भेजा गया कानूनी नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस’ 24 घंटे में थाने में होना होगा पेश
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर कल होगी सुनवाई, विजय बघेल की होनी थी गवाही
Featured छत्तीसगढ़
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी…महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल..
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG ACB Action : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब…छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : महंगी कार खरीदने का ऐसा जुनून’ बेटे ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से मांगे 5 लाख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG PM Awas Yojana : पीएम आवास के हितग्राहियों को फ्री में मिलेगी रेत, सरकार ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन सुविधा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?