Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Smriti Mandhana का बड़ा रिकॉर्ड, महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Smriti Mandhana का बड़ा रिकॉर्ड, महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं

Featuredखेल

Smriti Mandhana का बड़ा रिकॉर्ड, महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं

Hum Vatan News
Last updated: September 20, 2026 1:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Smriti Mandhana Record : नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सुजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Contents
स्मृति मंधाना बनीं T20I की रन क्वीनमंधाना के नाम हुए 4788 रनफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश से मुकाबला

मंधाना ने मुकाबले में जैसे ही 8 रन पूरे किए, वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुजी बेट्स के नाम था, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4758 रन बनाए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्मृति मंधाना बनीं T20I की रन क्वीन

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले ही मंधाना रिकॉर्ड के बेहद करीब थीं। 8 रन पूरे करते ही उन्होंने बेट्स को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ मंधाना ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Ravivar Ke Upay : रविवार को करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से सफलता का मार्ग होगा आसान

मंधाना ने इसके बाद भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। नाहिदा अख्तर ने उन्हें 37 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अपनी पारी में मंधाना ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।

मंधाना के नाम हुए 4788 रन

बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी के बाद स्मृति मंधाना के महिला टी20 इंटरनेशनल में कुल 4788 रन हो गए हैं। वहीं, इस सूची में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी उनके पीछे हैं। हरमनप्रीत के नाम इस मुकाबले से पहले 4287 रन दर्ज थे।

मंधाना की इस उपलब्धि ने महिला टी20 क्रिकेट में उनकी निरंतरता को एक बार फिर सामने रखा है। वह भारतीय महिला टीम की प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं और लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल में लगातार रन बना रही हैं।

फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश से मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में प्रवेश करेगी, जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा।

श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG New Holiday : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी का ऐलान
Featured छत्तीसगढ़
FSSAI Licence Suspended : ग्रेन वोदका और व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई, FSSAI ने निलंबित किया लाइसेंस
Featured छत्तीसगढ़
कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बीच Salman Khan का बड़ा बयान, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन पर कही ये बात
Featured मनोरंजन
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DJ और लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी, कोलाहल नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार
Featured छत्तीसगढ़
निवेश के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला लेक्चरर ने गंवाए 55 लाख’ 5 लोगों के खिलाफ FIR
Featured छत्तीसगढ़
Ravivar Ke Upay : रविवार को करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से सफलता का मार्ग होगा आसान
Featured religion
CG Weather Update : संडे आउटिंग से पहले चेक करें मौसम, छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर क्या है अपडेट
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : लालबाग में गणेश उत्सव के बीच हादसा, बिजली का करंट लगने से दो की मौत और कई घायल
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredreligion

20 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

झीरम घाटी केस में कांग्रेस ने तय की आगे की रणनीति, NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाएगी कोर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

India Post GDS Recruitment 2026 : डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, GDS भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?