Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.

Hum Vatan News
Last updated: April 15, 2026 8:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 15 अप्रैल 2026/

ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी और बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच ‘STREE’ (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से MoU पर हस्ताक्षर कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अनेक शिक्षाविद् एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यह परियोजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के TDUPW-A2K+ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 90 लाख रुपये की सहायता से संचालित होगी। 36 माह की अवधि में 300 ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।परियोजना के तहत महिलाओं को कोसा रेशम प्रसंस्करण, फाइबर निष्कर्षण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद डिजाइन, उद्यमिता विकास एवं मार्केट लिंकेज जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से आदिवासी एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और मूल्य संवर्धन संभव हो सके।
ज्ञात हो कि धमतरी में हैंडलूम और कृषि आधारित आजीविका की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें इस परियोजना के माध्यम से तकनीकी सहयोग से सशक्त किया जाएगा। वहीं, NIT रायपुर के निदेशक डॉ. रमणा राव ने इसे समावेशी नवाचार और जमीनी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताते हुए महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने की बात कही। यह पहल न केवल महिलाओं को कौशल विकास का अवसर देगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और लघु उद्योगों की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। STREE परियोजना धमतरी में महिला सशक्तिकरण का एक प्रभावी मॉडल स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ीं, पत्नी बरखा टंडन भी गिरफ्तार’ अब सक्ती में एक और आपराधिक मामला दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
Death Threat On Instagram : छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते उठने लगीं लपटें’ हादसे का VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Ganderbal Road Accident: जम्मू-कश्मीर के कंगन में बड़ा हादसा, 60 फीट नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर
Featured देश - विदेश
Gautam Adani: गौतम अडाणी के बाद कौन संभालेगा बिजनेस? इन चार लोगों पर है कारोबारी साम्राज्य की जिम्मेदारी
business Featured
Pakistan Anti Drone System: पुंछ-राजौरी के सामने पाकिस्तान की नई तैयारी, चीन और तुर्किये से ले रहा ड्रोन तकनीक
Featured international
Chhath Puja 2026 Date : 13 नवंबर को नहाय-खाय और 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें पूरा शेड्यूल
Featured religion
IPL 2027: IPL 2027 में बदलेगी हार्दिक पांड्या की टीम, अब PBKS के लिए खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Smriti Irani CG Visit : आज छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए होंगी रवाना, जानें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तेजी से गिरने लगा रात का तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा’ मौसम विभाग ने जारी किया अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Assam Train Accident: असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?