Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेव वेंटलेंड मुहिम पर कार्यशाला का सफल आयोजन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेव वेंटलेंड मुहिम पर कार्यशाला का सफल आयोजन

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेव वेंटलेंड मुहिम पर कार्यशाला का सफल आयोजन

Hum Vatan News
Last updated: August 27, 2025 8:02 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 दिनांक 22 एवं 23 अगस्त 2025 को कलिंगा विश्वविद्यालय और सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सी ई ई डी) के तत्वावधान में आर्द्रभूमि बचाओ अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय गोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें पद्मश्री समाजसेवी किसान और जल आंदोलन से जुड़े श्री उमाशंकर पाण्डेय मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए।

विशिष्ट अतिथि के तौर श्री अरूण कुमार पाण्डेय (आई एफ एस ) कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री प्रभात मिश्रा समाजसेवी, श्री तुषार शर्मा स्टेट हेड छत्तीसगढ़ (सी ई ई डी ) गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर श्रीधर ने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय ने छात्रों और समाज के विभिन्न अंगों को पर्यावरण और आर्द्रभूमि के विषय पर जागरूक करने के कई प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि यक्ष और युधिष्ठिर के संवाद भी प्रकृति और मनुष्य के बीच संवाद है। आज भी प्रकृति हमसे कई सवाल पूछ रही है और युधिष्ठिर की तरह हमें गंभीर उनके जवाब देने है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री उमा शंकर पाण्डेय ने अपने जल बचाओ अभियान के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि भारत की प्राचीन सभ्यता संस्कृति पानी से जुड़ी हुई है। प्राचीन समय में किलों के ऊपर पहाड़ियों के ऊपर भी हमारे पूर्वजों ने जलाशयों का निर्माण कराया था और वो आज तक ठीक उसी तरीके से काम कर रहे हैं। वर्तमान पीढ़ी को भी जल का उचित और प्रबंधित उपयोग करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी इस जल का उपयोग करती रहें। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर फसल को उगने से लेकर हमारी थाली तक आने में सैकड़ों लीटर पानी लगता है जो लोग इस भोजन को बर्बाद करते हैं उन्हें ये याद रखना चाहिए कि भोजन के साथ साथ वो उस पानी को भी बर्बाद कर रहे हैं जो किसी पौधे के उगने पर लगा था। हमारी हर औद्योगिक और घरेलू जरूरतों के लिए पानी चाहिए। श्री पाण्डेय ने बताया कि माइक्रोचिप की प्रोसेसिंग में लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है हमारा औद्योगीकरण लगातार बढ़ रहा है और हम पानी का अंधाधुंध और मनमाने तरीके से उपयोग कर रहे हैं। यदि हम सब मिलकर नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों के साथ साथ हमें भी पानी की कमी से जूझना होगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्राचीन समय में मेघदूत मेघशाला में भी जल के महत्व का वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को वर्षा जल संचयन की चिंता करनी चाहिए हर साल इतनी बारिश होने के बावजूद भी हमारा भूमिगत जल बढ़ नहीं रहा है।
श्री अरूण कुमार पाण्डेय (आई एफ एस ) ने बताया कि छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी जलाशय बेहद अतिक्रमण से गुजर रहे हैं, उन्होंने बताया कि जैव विविधता के लिए तालाबों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि पानी की उपलब्धता जलीय जीवों की उपस्थिति सुनिश्चित करती है और जलीय जन्तु की उपलब्धता पक्षियों को दूर सुदूर से आने के आमंत्रित करती है उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जलाशयों में देश विदेश से मध्य एशिया और मंगोलिया क्षेत्र से भी पक्षी आते हैं। उन्होंने बताया कि जलाशय मित्रों और जन सहभागिता से ही महत्वपूर्ण बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणियों का शिकार रोकने के लिए जल मित्र चाहे तो उन्हें काल भी कर सकते हैं और किसी अनैतिक गतिविधि जैसे कि वन्य प्राणियों का शिकार करने वालों की फोटो शेयर भी कर सकते हैं जिससे ऐसे लोगों के ऊपर विधिसम्मत कार्यवाही करके वन्य प्राणियों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके।
डॉ. मनोज सिंह, विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान विभाग ने सभी विद्यार्थियों को जल मित्र बनने कचरा इधर न फेंकने आर्द्रभूमि और जलाशयों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में शामिल हुए श्री प्रभात मिश्रा ने वृक्षों के महत्व पर चर्चा की और बताया कि उन्होंने सिरपुर दलपतसागर बोरिया तालाब आदि जगहों में तालाबों के जीर्णोद्धार का काम किया कई जगह उन्होंने सैकड़ों की संख्या में वृक्ष लगवाये। साथ ही बताया कि व्यक्ति मृत्यु के बाद अपने इन्हीं लगायें गये वृक्षों की वजह से जाना जाता है।
कार्यक्रम के दूसरे दिन कलिंगा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों समेत पद्म श्री उमाशंकर पाण्डेय सीड के निदेशक श्री तुषार शर्मा एवं प्रभात मिश्रा समाजसेवी ने सेंध झील में सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्लास्टिक और पालीथीन को इधर उधर न फेंकने का संकल्प लिया। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को अपने और अपने परिवार जनों के जन्मदिन पर पांच-पांच पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। छात्रों द्वारा इकट्ठा किया गया कचरा नया रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की उपस्थिति में म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की कचङा एकत्रीकरण गाड़ी में डाला गया। अन्त में श्री तुषार शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी विद्यार्थियों शिक्षकों कलिंगा विश्वविद्यालय और गणमान्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
कार्यक्रम का संचालन सुश्री अभिस्मिता राय ने किया । कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग और जन्तु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर जिनमें डॉ. मनोज सिंह, डॉ. अजय हरित, डॉ. अभिषेक कुमार पाण्डेय, डॉ. दीपा बिस्वास, डॉ. फ़ैज़ बक्स और डॉ. सोहिनी भट्टाचार्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Elderman List Controversy : छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन सूची पर बवाल, उपसरपंच को बनाया एल्डरमैन’ रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में विरोध तेज
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Craft Beer : छत्तीसगढ़ में पहली बार क्राफ्ट बीयर नीति लागू’ पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन कच्चे घर की परेशानियों से मिली मुक्ति, पक्के आवास ने बदली पूरे परिवार की तस्वीर और तकदीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी .. एआई से डरने की नहीं, उसे अवसर में बदलने की है जरूरत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में सवालों का तूफान’ सिर्फ 5 दिन में सरकार से 1033 सवालों के जवाब मांगे जाएंगे
Featured छत्तीसगढ़
​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’… ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा…. ​मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच रही योजनाएँ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान.
अन्य उद्योग छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का किया विमोचन, आवास मेला-2025 के भाग्यशाली हितग्राहियों को भी दिए उपहार.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Delhi Mundka Factory Accident : सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं’ दिल्ली के मुंडका में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत, जांच शुरू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Bemetara ACB Bribery Case : थाने में घूसखोरी का भंडाफोड़’ ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे को किया गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?