Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘हमारी किडनी ले लो’, प्रेमानंद महाराज को ऑफर देकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, उड़ी खिल्ली तो दुनिया को बताया ‘अजीब’
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘हमारी किडनी ले लो’, प्रेमानंद महाराज को ऑफर देकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, उड़ी खिल्ली तो दुनिया को बताया ‘अजीब’

मनोरंजन

‘हमारी किडनी ले लो’, प्रेमानंद महाराज को ऑफर देकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, उड़ी खिल्ली तो दुनिया को बताया ‘अजीब’

Hum Vatan News
Last updated: August 16, 2025 4:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा तब कानूनी मुश्किलों में फिर घिर गए, जब एक बिजनेसमैन ने उन पर आरोप लगाया कि उसने उनकी कंपनी में निवेश के रूप में 60.48 करोड़ रुपये के करीब दिए थे, लेकिन इन रुपयों का इस्तेमाल बिजनेस में लगाने की बजाय पर्सनल खर्चों पर कर दिया। इस नए विवाद के बीच हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलते नजर आए। यही नहीं, प्रेमानंद महाराज से बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने उन्हें अपनी किडनी देने की इच्छा भी जाहिर की। जैसे ही वीडियो सामने आया, लोग इसे पीआर स्टंट बताने लगे और राज कुंद्रा की खिल्ली उड़ने लगी। अब इस मामले पर राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है।

Contents
वायरल वीडियो और ट्रोलिंग पर राज कुंद्रा का रिएक्शनराज कुंद्रा का पोस्टराज कुंद्रा ने जताई थी किडनी देने की इच्छाक्या बोले प्रेमानंद महाराज?

वायरल वीडियो और ट्रोलिंग पर राज कुंद्रा का रिएक्शन

जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देने की ख्वाहिश जाहिर करते राज कुंद्रा का वीडियो वायरल हुआ, वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। कुछ ने इसे पीआर स्टंट बताया तो कुछ ने राज कुंद्रा का मजाक उड़ा। अब राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि लोग जजमेंटल हो चुके हैं। उनके अनुसार, उन्होंने प्रेमानंद महाराज से ये बात नेक इरादे से कही थी, ना कि पीआर के लिए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज कुंद्रा का पोस्ट

राज कुंद्रा ने अपने X अकाउंट पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘हम अजीब दुनिया में रहते हैं, जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक हिस्सा देने का फैसला करता है, तो उसे पीआर स्टंट कहकर उसका मजाक उड़ाया जाता है। अगर करुणा एक स्टंट है, तो दुनिया इसे और देखे। अगर मानवता एक रणनीति है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं। मैं मीडिया या ट्रोल्स द्वारा मुझ पर लगाए गए लेबल से परिभाषित नहीं होता। मेरा अतीत मेरी वर्तमान की चॉइसेस को रद्द नहीं करता, और मेरे वर्तमान इरादे आपके संदेहवाद के साथ मापने के लिए नहीं हैं। आलोचना कम करो और प्यार ज्यादा करो हो सकता है तुम भी किसी की जान बचा सको।’ इसी के साथ राज कुंद्रा ने राधे-राधे का हैशटैग इस्तेमाल भी किया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज कुंद्रा ने जताई थी किडनी देने की इच्छा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से बातचीत के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और करीब 10 सालों से वह खराब किडनियों के साथ जी रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की बात सुनकर राज कुंद्रा ने कहा- ‘मैं 2 सालों से आपको फॉलो कर रहा हूं। जब भी मन में कोई सवाल या डर होता है तो मुझे आपके वीडियो से सारे जवाब मिल जाते हैं। आप सबके लिए इंस्पिरेशन हैं। मैं आपकी तकलीफ जानता हूं, अगर मैं आपके काम आ सकूं तो मेरी 1 किडनी आपके नाम।’

क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

राज कुंद्रा की बात सुनकर शिल्पा भी भौंचक्की रह गईं। राज कुंद्रा की बात सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा ‘नहीं… मेरे लिए यही बहुत है कि आप खुश रहें। जब तक ईश्वर का बुलावा नहीं आता, तब तक हम किडनी की वजह से दुनिया नहीं छोड़ेंगे और सत्य तो ये कि जब बुलावा आता है तो जाना ही पड़ता है। लेकिन आपका ये सदभाव हम हृदय से स्वीकार करते हैं।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Elderman List Controversy : छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन सूची पर बवाल, उपसरपंच को बनाया एल्डरमैन’ रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में विरोध तेज
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Craft Beer : छत्तीसगढ़ में पहली बार क्राफ्ट बीयर नीति लागू’ पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन कच्चे घर की परेशानियों से मिली मुक्ति, पक्के आवास ने बदली पूरे परिवार की तस्वीर और तकदीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी .. एआई से डरने की नहीं, उसे अवसर में बदलने की है जरूरत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में सवालों का तूफान’ सिर्फ 5 दिन में सरकार से 1033 सवालों के जवाब मांगे जाएंगे
Featured छत्तीसगढ़
​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’… ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा…. ​मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच रही योजनाएँ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान.
अन्य उद्योग छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

क्या जल्द शादी करेंगे अली गोनी और जैस्मीन भसीन? एक्टर ने दिया बड़ा संकेत, बोले- ‘हो सकता है इसी साल…’

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy : सामंथा रुथ प्रभु ने दी खुशखबरी, मां बनने की पुष्टि के साथ मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Cocktail 2 Box Office Collection
Featuredमनोरंजन

Cocktail 2 Box Office Collection : 5 दिन में 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची शाहिद कपूर की फिल्म, ओवरसीज में भी बज रहा डंका!

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?