Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 7 साल की बेटी ने मां को दिलाया इंसाफ, हत्यारे पिता को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे मन के सच्चे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 7 साल की बेटी ने मां को दिलाया इंसाफ, हत्यारे पिता को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे मन के सच्चे

Featuredदेश - विदेश

7 साल की बेटी ने मां को दिलाया इंसाफ, हत्यारे पिता को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे मन के सच्चे

Hum Vatan News
Last updated: February 26, 2025 1:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: बच्चों को अब बच्चा समझने की गलती कभी मत करिएगा. अदालती कार्यवाहियों में भी अब बच्चों की बातें मानी जाएंगी. खुद सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं. उनकी गवाही भी अब वैलिड मानी जाएगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई बच्चा गवाही देने योग्य है तो उसकी गवाही भी उतनी ही मान्य होगी, जितनी कि किसी और गवाह की. गवाह की उम्र तय नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने सात साल की बच्ची की गवाही के आधार पर हत्यारे शख्स को उसकी पत्नी की हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. बच्ची ने अपनी मां की हत्या होते हुए देखी थी.

सरपंच चुनाव में हार की खुन्नस: हारने वाली पार्टी पर युवक से मारपीट का आरोप, घर में की तोड़फोड़; गांव में तनाव

- Advertisement -
HTML5 Icon

टीओआई की खबर के मुताबिक, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें आरोपी को बरी कर दिया गया था. हाईकोर्ट ने बच्ची के बयान को नहीं माना था और उसे खारिज कर दिया था. बच्ची उस वक्त घर में ही मौजूद थी, जब उसकी मां की हत्या हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि साक्ष्य अधिनियम में गवाह के लिए कोई न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं है और बच्चे की गवाही को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा, ‘बच्चे के बयान का आकलन करते समय अदालत को केवल यह सावधानी बरतनी चाहिए कि बच्चा विश्वसनीय हो क्योंकि बच्चे आसानी से बहकावे में आ सकते हैं.’ बेंच ने कहा, ‘हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि थोड़ी सी भी विसंगति होने पर बच्चे के बयान को सिरे से खारिज कर दिया जाए. जरूरत इस बात की है कि बच्चे की गवाही का मूल्यांकन बहुत ही सावधानी से किया जाए.’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘बच्चे की गवाही की सराहना करते हुए अदालतों को यह आकलन करना आवश्यक है कि क्या गवाह का बयान उसकी स्वेच्छा से दिया गया है या वह किसी और के प्रभाव में है और क्या गवाही विश्वास जगाती है.’

CG News : दहेज की मांग के कारण टूटी शादी, एक्शन में पुलिस

कोर्ट ने नियम का हवाला दिया
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को आसानी से प्रभावित किया जा सकता है. इसलिए ट्रायल कोर्ट को बयान दर्ज करते समय इस पहलू के प्रति सतर्क रहना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि बच्चे के बयान पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि की जाए. पुष्टि पर जोर केवल सावधानी और विवेक का एक उपाय है. इसका इस्तेमाल अदालतें मामले के खास तथ्यों और परिस्थितियों में जरूरी होने पर कर सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘बच्चों को गवाह के तौर पर खतरनाक माना जाता है क्योंकि वे लचीले होते हैं और आसानी से प्रभावित हो सकते हैं. उन्हें आसानी से ढाला जा सकता है और इस तरह अदालतों को ट्यूटरिंग (बहकाना) की संभावना से इनकार करना चाहिए. अगर अदालतें पूरी जांच पड़ताल के बाद पाती हैं कि न तो कोई ट्यूटरिंग हुई है और न ही अभियोजन पक्ष द्वारा बच्चे को गवाह के तौर पर इस्तेमाल करने की कोई कोशिश की गई है, तो अदालतों को आरोपी के अपराध या निर्दोषता का फैसला करते वक्त ऐसे गवाह की विश्वसनीय गवाही पर भरोसा करना चाहिए. इस संबंध में आरोपी की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए जाने पर, बच्चे को ट्यूटर किया गया है या नहीं, इसका अनुमान उसके बयान की सामग्री से लगाया जा सकता है.’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से बदल रही किसानों की तस्वीर, जशपुर के सुधीर लकड़ा बने प्रेरणा स्रोत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिखाई विशेष रुचि.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा श्री डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM और राज्यपाल से मुलाकात, OBC मामलों पर रणनीति तैयार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Twisha Sharma Case Update : VIP ट्रीटमेंट विवाद के बाद जेल प्रशासन हरकत में, आरोपियों को बैरक में भेजा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Xiaomi 17T Launch
Featuredtech

Xiaomi 17T Launch India: 4 जून के आधिकारिक लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्या होंगे फीचर्स

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका’ CRPF और पुलिस ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?