Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : श्री अरुण साव.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : श्री अरुण साव.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : श्री अरुण साव.

Hum Vatan News
Last updated: June 8, 2026 7:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. 8 जून 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने सुकमा जिले में विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुख कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि प्रभावी कार्यशैली, नई तकनीकों के उपयोग और नियमित फील्ड मॉनिटरिंग से ही जनसमस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं का पूर्व आकलन कर समय रहते उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।

- Advertisement -
HTML5 Icon

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने, ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल योजनाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्रोतों के क्लोरीनेशन, पानी टंकियों की साफ-सफाई और नल-जल योजनाओं के बेहतर संचालन-संधारण पर विशेष जोर दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा के दौरान श्री साव ने वर्षा ऋतु से पहले नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूर्ण करने, पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण और शहरी निकायों में नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देने को कहा।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, जवाबदेही और टीम भावना के साथ कार्य करें तथा फील्ड में सक्रिय रहकर विकास कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। सुकमा के कलेक्टर श्री अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Redmi Note 17 Pro 5G
Redmi Note 17 Pro 5G सीरीज भारत में आज हुई लॉन्च: Amazon पर होगी बिक्री, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Featured tech
Mookuthi Amman 2 : नयनतारा की फिल्म की रिलीज डेट फाइनल, ‘रामायण’ से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला
entertainment Featured religion
Asia Cup Trophy : जल्द भारत लौटेंगी दोनों ट्रॉफियां, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दी बड़ी जानकारी
Featured खेल
BRICS Summit : मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, मोदी से पुतिन तक हर मुलाकात पर बजा खास गाना
Featured national
PM Awas Yojana पर सख्ती: अधूरे मकानों को 30 सितंबर तक करना होगा पूरा, नहीं तो होगी कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
Weather Update
CG Weather Today:  मानसून की रफ्तार धीमी, आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Featured छत्तीसगढ़
15 September 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Featured religion
117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा कदम, मौत की जांच के लिए दर्ज हुई FIR

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल* *इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?