Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Cgpsc भर्ती घोटाले पर अब ED जाँच से हड़कंप, आरोपियों और नेताओं के ठिकाने निशाने पर…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Cgpsc भर्ती घोटाले पर अब ED जाँच से हड़कंप, आरोपियों और नेताओं के ठिकाने निशाने पर…

Featuredछत्तीसगढ़

Cgpsc भर्ती घोटाले पर अब ED जाँच से हड़कंप, आरोपियों और नेताओं के ठिकाने निशाने पर…

Hum Vatan News
Last updated: April 24, 2025 3:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच का जिम्मा संभाल लिया है। इससे पहले मामले की जांच पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही थी। CBI की रिपोर्ट के आधार पर ED ने ईसीआईआर (ECIR) दर्ज की है, क्योंकि प्रारंभिक जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस प्रमाण मिले हैं। मामले में ED की एंट्री से हड़कंप मच गया है। जांच में कई नेताओं की भूमिका भी सामने आई है।

Contents
गिरफ्तार हुए प्रमुख आरोपीहवाला के जरिए पहुँचा पैसा नेताओं और अधिकारियों तकजांच के घेरे में कई VIP नाम

‘आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त आ गया’, पहलगाम अटैक के बाद PM मोदी का पहला भाषण; पढ़ें 5 बड़ी बातें

- Advertisement -
HTML5 Icon

बता दें कि CBI जांच में खुलासा हुआ कि बारनवापारा स्थित एक रिसॉर्ट में चयनित अभ्यर्थियों को पांच दिन तक परीक्षा की विशेष तैयारी कराई गई थी। यह रिसॉर्ट स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक महिला IAS अधिकारी के पति का बताया जा रहा है। अब इस महिला IAS और उनके पति को समन जारी करने की तैयारी चल रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गिरफ्तार हुए प्रमुख आरोपी

CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है — तत्कालीन CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, कारोबारी श्रवण गोयल, नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार गोयल। ये सभी फिलहाल रायपुर जेल में हैं। ED अब कोर्ट से अनुमति लेकर इनसे पूछताछ करेगी।

बीजापुर नक्सल मुठभेड़: सुरक्षा बल के घेरे में हिड़मा समेत कई नक्सली लीडर, CM साय बोले- ऑपरेशन जारी है, बड़ी सफलता मिलेगी…

हवाला के जरिए पहुँचा पैसा नेताओं और अधिकारियों तक

ED की जांच का फोकस इस बात पर है कि अभ्यर्थियों के परिजनों और रिश्तेदारों ने परीक्षा पास कराने के लिए हवाला नेटवर्क के जरिए मोटी रकम चुकाई थी। यह पैसा नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचा, जिसकी कड़ियां अब दिल्ली और कोलकाता तक जुड़ रही हैं।

जांच के घेरे में कई VIP नाम

इस मामले में जिन लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं, उनमें कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार और परिवारजन शामिल हैं —

  • टामन सोनवानी के भतीजे नितेश, भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले और अन्य रिश्तेदार
  • तत्कालीन पीएससी सचिव जीवन किशोर का बेटा सुमित ध्रुव
  • राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो की बेटी नेहा और बेटा निखिल
  • डीआईजी ध्रुव की बेटी साक्षी
  • कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल
  • उद्योगपति का बेटा शशांक गोयल
  • मंत्री के ओएसडी के साढ़ की बेटी खुशबू बिजौरा
  • कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम
  • उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर की रिश्तेदार मीनाक्षी गनवीर

गौरतलब है कि ED जल्द ही महासमुंद, रायपुर और बिलासपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है और इस घोटाले में शामिल अन्य बड़े नामों का भी जल्द खुलासा हो सकता है। यह मामला छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक भर्तियों की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, वहीं ED की एंट्री के बाद अब आर्थिक लेनदेन की परतें भी खुलने लगी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़
CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी
Featured religion
Maruti Baleno Sigma EMI
Maruti Baleno Sigma EMI: ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित
automobile
Skoda Slavia Facelift Launch
Skoda Slavia Facelift Launch Today: नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ आज होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत
automobile
Mahindra Scorpio Lifestyler
Mahindra Scorpio Lifestyler: ₹19.79 लाख की शुरुआती कीमत पर अनवील, Toyota Hilux को मिलेगी सीधी चुनौती
automobile

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में बदला मौसम, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?