Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की “लोगो” डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद लगभग 2700 व्यक्तियों द्वारा भेजे गए 3000 से अधिक “लोगो” डिजाइन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की “लोगो” डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद लगभग 2700 व्यक्तियों द्वारा भेजे गए 3000 से अधिक “लोगो” डिजाइन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की “लोगो” डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद लगभग 2700 व्यक्तियों द्वारा भेजे गए 3000 से अधिक “लोगो” डिजाइन.

Hum Vatan News
Last updated: May 21, 2026 6:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 21 मई 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को प्रदेश सहित देशभर से अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता के तहत निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2026 तक 2700 व्यक्तियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से 3000 से अधिक “लोगो” डिजाइन भेजी गईं।
गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नाम परिवर्तित कर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” किया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी चौधरी द्वारा विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किए जाने के पश्चात् विधानसभा द्वारा पारित होने एवं माननीय राज्यपाल की अनुमति के बाद 24 अप्रैल 2026 को राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया।
बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि नाम परिवर्तन के साथ बोर्ड के कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। अब बोर्ड केवल आवास निर्माण तक सीमित न रहकर सड़क, पुल एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भी निष्पादन करेगा। साथ ही बोर्ड को राज्य के बाहर भी अधोसंरचना परियोजनाओं में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे इसकी कार्यक्षमता एवं आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।
इसी क्रम में 12 मई 2026 को आयोजित समय-सीमा बैठक में आयुक्त अवनीश कुमार शरण (भ.प्र.से) द्वारा बोर्ड के नए स्वरूप एवं विस्तारित कार्यक्षेत्र को प्रतिबिंबित करने हेतु नया “लोगो” डिजाइन करने के लिए आमजन, कलाकारों एवं संस्थाओं को प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों से नए नाम एवं उसके कॉन्सेप्ट के अनुरूप “लोगो” डिजाइन आमंत्रित किए गए थे। प्रतिभागियों को अपने डिजाइन कॉन्सेप्ट सहित CDR, PDF, PNG अथवा JPEG फॉर्मेट में प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से भेजने का अवसर दिया गया था।
मण्डल द्वारा इस प्रतियोगिता में चयनित “लोगो” के रचनाकार को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। प्राप्त प्रविष्टियों की स्क्रूटनी एवं चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। चयन हेतु मंडल द्वारा 05 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा प्राप्त “लोगो” का तकनीकी परीक्षण करने के पश्चात चयन हेतु अनुशंसा करेगी। चयन होने के बाद मंडल का नया “लोगो” शीघ्र ही प्रदर्शित किया जाएगा, साथ ही उसके रचनाकार को 2.50 लाख रुपयें का पुरुस्कार प्रदान किया जावेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Teachers Recruitment : शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, पुरानी मेरिट लिस्ट खारिज
Featured छत्तीसगढ़
CG High Court : महादेव सट्टा केस में बड़ा फैसला, कोर्ट ने खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार
Featured छत्तीसगढ़
CG CRIME : अश्लील वीडियो के जरिए वसूली की कोशिश, पुलिस ने शुरू की जांच
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों में उत्साह
Featured छत्तीसगढ़
महुआ पेड़ के नीचे सजी चौपाल’ Vishnu Deo Sai’ ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया सीधा संवाद
Featured छत्तीसगढ़
West Bengal New Madasa Rules : मदरसों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा निर्णय
Featured देश - विदेश
Weather Alert : ‘सुपर एल नीनो’ से मौसम का कहर, देश में गर्मी, सूखा और बाढ़ का खतरा बढ़ा
Featured देश - विदेश
Middle East tensions 2026 : करीब एक घंटे चली बातचीत में ईरान को लेकर गहरे मतभेद सामने आए
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : निजी स्कूलों पर सरकार का शिकंजा, मनमानी पर होगी सख्त निगरानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Sushasan Tihar 2026′ की समीक्षा आज Vishnu Deo Sai’ लेंगे अफसरों की बैठक, जन समस्याओं पर फोकस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Pm Modi’ मंत्रिपरिषद की बैठक आज, प्रदर्शन के आधार पर हो सकता है बदलाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?