Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: हर भारतवासी के दिल में बसा 29 जून का दिन, जीता ICC खिताब; इन प्लेयर्स ने लिया था संन्यास
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » हर भारतवासी के दिल में बसा 29 जून का दिन, जीता ICC खिताब; इन प्लेयर्स ने लिया था संन्यास

खेल

हर भारतवासी के दिल में बसा 29 जून का दिन, जीता ICC खिताब; इन प्लेयर्स ने लिया था संन्यास

Hum Vatan News
Last updated: June 29, 2025 3:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारत में तीन चीजें बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इनमें सिनेमा, राजनीति और क्रिकेट शामिल हैं। क्रिकेट को तो भारत में एक धर्म माना जाता है। जब भी भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर खेलने उतरती है, तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह किसी त्योहार से कम नहीं होता है। महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अनिल कुंबले और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स ने दुनिया के हर कोने में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है और भारतीय टीम ने भी सफलता के नए कीर्तिमान गढ़े हैं। 29 जून की तारीख हर भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में बसी हुई है। इस दिन रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर 17 साल पुराना इंतजार खत्म किया था।

Contents
साउथ अफ्रीका को चटाई थी धूलकप्तान रोहित शर्मा ने जीता था टॉसविराट कोहली ने लगाया था अर्धशतकजसप्रीत बुमराह ने दिखाया था कमालकोहली और रोहित ने लिया था संन्यास

साउथ अफ्रीका को चटाई थी धूल

टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को खेला गया था, जिसमें अफ्रीका ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन अंत में जीत की बाजी भारत के हाथ लगी। भारत ने इससे पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। वहीं पिछले कुछ समय से टीम इंडिया आईसीसी नॉक आउट के मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी, लेकिन 2024 में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर जीत की नई इबारत लिख दी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कप्तान रोहित शर्मा ने जीता था टॉस

मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद ओपनिंग करने उतरे रोहित सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 3 रन बनाए। इससे टीम इंडिया 34 रन पर ही तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही थी। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाल लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विराट कोहली ने लगाया था अर्धशतक

विराट कोहली और अक्षर पटेल ने दमदार बल्लेबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। कोहली ने 59 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं पटेल ने 47 रन बनाए थे, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवर्स में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और 16 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 176 रन बना पाई।

जसप्रीत बुमराह ने दिखाया था कमाल

इसके बाद साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डि कॉक ने 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने 15 ओवर तक 147 रन बना लिए थे। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर थे। ये दोनों प्लेयर्स तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। अफ्रीका को 30 गेंदों में सिर्फ 30 रनों की जरूरत थी। ऐसे में मैच का पलड़ा अफ्रीका की तरफ झुकता दिखाई दे रहा था, लेकिन जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी के आगे अफ्रीकी बल्लेबाज कुछ ना कर सके। आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसकी याद आज तक भारतीय फैंस के मन में ताजा है। इस तरह से अफ्रीकी टीम लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई।

कोहली और रोहित ने लिया था संन्यास

फाइनल में विराट कोहली को दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं पूरे टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह विरोधी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बने रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट हासिल किए। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। खिताब जीतने के बाद कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वहीं रवींद्र जडेजा ने इसके कुछ दिन बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद जब भारतीय टीम के प्लेयर्स मुंबई वापस आए, तो परेड निकाली गई और वानखेड़े स्टेडियम में उनका स्वागत समारोह हुआ, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Rice Mill Fire
Rice Mill Fire : आग का तांडव , राइस मिल के अंदर रखे 2 लाख से ज्यादा नए बारदाने जलकर हुए राख
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-130 पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन’ पुलिया निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, घंटों ठप रहा यातायात
Featured छत्तीसगढ़
CG Special Train 2026
CG Special Train 2026 : 2026 समर वेकेशन अपडेट , छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने घोषित की 13 अतिरिक्त ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Census 2026
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें
Featured छत्तीसगढ़
Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़
Iran US Conflict : होर्मुज में टकराव के बाद बिगड़े रिश्ते, ईरान ने वार्ता से किया किनारा
Featured देश - विदेश
CG NEWS : अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें, जनता को बड़ी राहत
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor Indian Army : 22 अप्रैल की बरसी से पहले दहला पाकिस्तान , भारतीय सेना ने याद दिलाई 2025 वाली 22 मिनट की तबाही
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredखेल

Lalit Modi IPL Reveal : आईपीएल 2026 में ‘काले जादू’ का साया , ललित मोदी का दावा, 2011 में एक मालिक ने आजमाया था टोटका

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Shreyas Iyer Captaincy
Featuredखेल

Shreyas Iyer Captaincy : पहली जीत की तलाश में बेदम दिख रही , क्या आज खत्म होगा प्रशंसकों का लंबा इंतज़ार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

2000 रुपये से शुरू होंगे IPL मैच के टिकट, फैंस में उत्साह

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?