Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Tvisha Sharma Death Case : भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच तेज, मां-बेटे से होगी आमने-सामने पूछताछ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Tvisha Sharma Death Case : भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच तेज, मां-बेटे से होगी आमने-सामने पूछताछ

Featuredदेश - विदेश

Tvisha Sharma Death Case : भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच तेज, मां-बेटे से होगी आमने-सामने पूछताछ

Hum Vatan News
Last updated: May 29, 2026 7:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Tvisha Sharma Death Case :  भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपितों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।

शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को लेकर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शोभना भाल्वे की अदालत पहुंची। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी पूछताछ बाकी है और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपियों की रिमांड जरूरी है। सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 2 जून तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

NEET RE-Exam : NEET री-एग्जाम में हाई सिक्योरिटी, एयरफोर्स करेगी पेपर ट्रांसपोर्ट

- Advertisement -
HTML5 Icon

गौरतलब है कि त्विषा शर्मा का पति समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई रिमांड पर था। शुक्रवार को उसकी पूर्व रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक आगामी पूछताछ में सीबीआई दोनों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी समर्थ सिंह की फरारी के दौरान उसकी लोकेशन, संपर्कों और मददगारों के बारे में भी गहराई से जांच कर रही है।

इस मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया, जब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी और लगभग आठ घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला, अनाधिकृत अनुपस्थिति अब पड़ेगी भारी

पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने गिरिबाला सिंह, त्विषा शर्मा और समर्थ सिंह के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल किए। जांच एजेंसी मामले से जुड़े तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भी लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई पहले ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और अन्य अहम साक्ष्य जब्त कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार जांच को नई दिशा देने के लिए सीबीआई ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इस तकनीक के जरिए त्विषा शर्मा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जा रहा है, ताकि घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-दर-मिनट समझा जा सके।

जांच अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक तकनीक की मदद से मामले की कई अनसुलझी कड़ियों को जोड़ने में सफलता मिल सकती है। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें आगामी पूछताछ और सीबीआई की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

विधायक Anuj Sharma पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में हाईकोर्ट सख्त, सोशल मीडिया कंटेंट हटाने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
NTA Exam Reform : पेपर लीक रोकने केंद्र का बड़ा कदम, हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम…… ’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’. – श्री अरुण साव
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित भारत जी राम जी योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास और पीएम सूर्यघर योजना को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, यही सुशासन की कसौटी – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
1 अगस्त से लागू होगा CKYC 2.0, बैंक और बीमा में बार-बार KYC कराने की नहीं होगी जरूरत
Featured देश - विदेश
देश की परीक्षा प्रणाली बदलेगी’ PM Modi’ ने गठित की हाई लेवल टास्क फोर्स, पारदर्शिता और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
Featured देश - विदेश
CG NEWS : जमीन के झगड़े में जमकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : तंत्र-मंत्र के शक में परिवार को बनाया निशाना, सामाजिक बहिष्कार करने वाले 23 आरोपियों पर मामला दर्ज

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

वन महकमे में बड़ा बदलाव’ संजीता गुप्ता समेत 7 IFS अधिकारियों का तबादला, कई अहम पदों पर नई नियुक्ति

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Cyber Alert : प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर साइबर फ्रॉड, फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से मांगे जा रहे रुपए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?