Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज…. राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दिलाई शपथ.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज…. राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दिलाई शपथ.

छत्तीसगढ़देश - विदेश

​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज…. राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दिलाई शपथ.

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2026 7:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

​रायपुर, 02 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भी इस महाअभियान का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “नशा एक दीमक की तरह है जो न केवल व्यक्ति को खोखला करता है, बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और भविष्य को भी तबाह कर देता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार व समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

​ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
​ इतिहास गवाह है कि देश में जितने भी बड़े परिवर्तन हुए हैं, वे युवाओं के दम पर ही संभव हुए हैं। युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी होगी।

​100 सप्ताह तक चलेगा जनजागरूकता का महाअभियान

इस संकल्प अभियान के तहत आगामी 100 हफ्तों तक जिले भर में खेल, कला, संस्कृति और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर केंद्रित एक बेहद संवेदनशील व आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

​जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं को संदेश में कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार का विनाश करता है। हमारी युवा पीढ़ी को सही संस्कार और विचार अपनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करना होगा। एक समृद्ध और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए युवाओं का व्यसनमुक्त होना अनिवार्य है। इस 100-साप्ताहिक अभियान में जिले के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, खेल अधिकारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : जंगल में पेड़ पर मिला कपल का शव, खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
Featured छत्तीसगढ़
BPSC TRE 4 : पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; CRPF तैनात
Featured national
TMC Rebel MPs : ममता बनर्जी की पार्टी की याचिका पर SC का बड़ा कदम, TMC के 20 सांसदों को नोटिस
Featured national
CG Crime News : CM और डिप्टी CM पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, दो के खिलाफ FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : कांग्रेस नेताओं का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड जारी, भूपेश सबसे आगे तो बैज पीछे
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, पास-फेल सभी को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi Jersey Number : वैभव सूर्यवंशी ने जर्सी के नंबर पर लगाया टेप, आखिरी अंक दिखा 3; जानें क्या है मामला
Featured sports

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पालकी यात्रा में युवक की लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो सामने आते ही पुलिस ने 5 नाबालिगों को पकड़ा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Education Update : स्कूलों में अब गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोकगाथा, विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे संस्कृति और परंपरा के पाठ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन युवक, रातभर झरने के बीच बिताई रात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?