Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ​अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म…सुशासन शिविर में ‘एक ही दिन’ में बना आधार कार्ड.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ​अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म…सुशासन शिविर में ‘एक ही दिन’ में बना आधार कार्ड.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

​अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म…सुशासन शिविर में ‘एक ही दिन’ में बना आधार कार्ड.

Hum Vatan News
Last updated: May 18, 2026 7:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 18 मई 2026/

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाया जा रहा ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद और खुशियां लेकर आ रहा है। इसकी एक बेहद सुखद तस्वीर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ ग्राम पीडियाकोट निवासी श्री सोमरू राम पोडियाम का बरसों से लंबित आधार कार्ड सुशासन शिविर की तत्परता से महज एक ही दिन में बनकर तैयार हो गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*​संसाधनों की कमी और दूरी थी बाधा*

- Advertisement -
HTML5 Icon

​पीडियाकोट जैसे अत्यंत दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले सोमरू राम आधार योजना की शुरुआत के बाद से ही अपना कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। लेकिन भौगोलिक कठिनाइयों, संसाधनों की कमी और जरूरी सुविधाओं के अभाव के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। पहचान का यह महत्वपूर्ण दस्तावेज न होने की वजह से उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

*​शिविर में हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान*

​सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर सोमरू राम के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर में जैसे ही उनकी यह समस्या जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष आई, अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एक्शन लिया। शिविर स्थल पर ही उनके दस्तावेजीकरण और बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी कर उनका आधार पंजीयन कराया गया। जो काम सालों से अटका था, वह प्रशासनिक मुस्तैदी से कुछ ही घंटों में पूरा हो गया।

*​सोमरू राम के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

​हाथ में अपना आधार कार्ड पाकर सोमरू राम के चेहरे पर वर्षों का इंतजार खत्म होने की खुशी साफ झलक रही थी। भावुक होते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नारायणपुर जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। प्रशासन खुद हमारे पास आया और हमारी समस्या दूर कर दी।

*​अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों तक पहुंच रहा सुशासन*

​अबूझमाड़ जैसे देश के सबसे कठिन और पहुंचविहीन क्षेत्रों में शामिल इलाके में इस तरह त्वरित रूप से नागरिक सेवाएं प्रदान करना ‘सुशासन तिहार’ की एक बड़ी सफलता है। नारायणपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाएं और बुनियादी सुविधाएं बिना किसी रुकावट के और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : मंदिर में पुराने चोरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
Featured छत्तीसगढ़
Maruti Baleno Facelift Launch
Maruti Baleno Facelift Launch : मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव
automobile Featured
BREAKING NEWS : क्लोरीन गैस लीक के बाद नागपुर में दहशत, 40 लोग अस्पताल पहुंचे’ कई इलाकों को कराया गया खाली
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
Worship of Lord Shiva :  सावन के आखिरी सोमवार पर जानें जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में क्या है अंतर?
Featured religion
24 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल
Featured religion
बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”…बिहान योजना से सरिता यादव ने संवारी अपनी आजीविका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज…सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात”…घरेलू और स्थानीय संसाधनों का रचनात्मक उपयोग, सीजनल गतिविधियों से बढ़ा आजीविका का आधार.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान… पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?