Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक.

Hum Vatan News
Last updated: March 25, 2026 9:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: 25 मार्च 2026/

यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा सम्मानित ‘ग्लोबल यूथ इनोवेटर’ और ‘एलियन इनोवेशंस’ के 21 वर्षीय संस्थापक रवि किरण ने छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में उनके साथ स्टार्टअप में ऑपरेशंस और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी संभाल रहीं हर्षिता भी उपस्थित थीं। विशेष बात यह है कि ये दोनों ही युवा अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ इस नवाचार के जरिए समाज में बदलाव ला रहे हैं।
इस अहम मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों (PwDs) को सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन को अधिक स्वतंत्र व सुलभ बनाने के लिए विकसित किए गए अत्याधुनिक उपकरणों— ‘नेविनॉट’ (Navinaut) और ‘साइनएक्स’ (SignX)— का प्रदर्शन करना था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक के दौरान सचिव श्री यादव के समक्ष इन ‘मेड इन इंडिया’ तकनीकों की कार्यप्रणाली और हजारों दिव्यांगों के जीवन में इनके सकारात्मक प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई। रवि ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला टॉर्च के आकार का कॉम्पैक्ट सहायक उपकरण ‘नेविनॉट’ प्रस्तुत किया। यह उपकरण बिना पारंपरिक छड़ी के बाधा-मुक्त और सुरक्षित रूप से चलने में मदद करता है। इसमें सटीक रूप से बाधाओं का पता लगाने के लिए एडवांस्ड लिडार (LiDAR) सेंसर और अलर्ट के लिए टैक्टाइल वाइब्रेशन की सुविधा है। इसके साथ ही श्रवण एवं वाक् बाधित (मूक-बधिर) व्यक्तियों के लिए ‘साइनएक्स’ (SignX) का भी प्रदर्शन किया गया। यह स्मार्ट डेस्क-आधारित एआई (AI) उपकरण बिना किसी दुभाषिए के रीयल-टाइम संवाद को संभव बनाता है। यह 97.6 प्रतिशत सटीकता के साथ सांकेतिक भाषा को पहचानकर उसे तुरंत आवाज में बदल देता है, और ‘स्पीच-टू-टेक्स्ट’ फीचर के जरिए सामने वाले की बातों को स्क्रीन पर दिखाता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव ने इन नवाचारों की गहरी सराहना करते हुए बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। श्री यादव ने इन उपकरणों की व्यावहारिक उपयोगिता को देखते हुए भविष्य में इन्हें प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों व शिक्षण संस्थानों में इनके उपयोग की संभावनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श किया।

यह बैठक तकनीकी नवाचारों और सरकारी प्रयासों के समन्वय से दिव्यांग समुदाय के लिए एक समावेशी, समान और सुलभ वातावरण तैयार करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Bhilai Fire News : हथखोज की श्री श्याम केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर चपेट में
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : गरबा आयोजन से जुड़ा वीडियो वायरल, गरबा ड्रेस में युवतियां धूम्रपान करती दिखीं; हथियार लहराने का भी दावा
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Coal Levy Scam: कोयला लेवी घोटाले में नया एंगल, आयरन पैलेट पर ₹100 प्रति टन वसूली का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : बाजार में दो महिलाओं की पिटाई, चोरी के आरोप का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Surajpur Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन को मृत्युदंड और एक को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़देश - विदेश

Mahadev Betting App Case : शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए 1.20 करोड़ रुपये, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

महिलाओं के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Humayun Kabir To Retire From Politics: राजनीति छोड़ेंगे हुमायूं कबीर! मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े बंगाल के विधायक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?