Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की.

Hum Vatan News
Last updated: January 11, 2026 6:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 11 जनवरी 2026/कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय कर्मचारियों को वास्तविक राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की कर्मचारी-हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिवेशन संगठनात्मक विचार-विमर्श के साथ ही सुशासन के संकल्प को सुदृढ़ करने का एक सशक्त अवसर है। जब सरकार और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं, तभी विकास का मार्ग प्रशस्त होता है और शासन व्यवस्था अधिक सशक्त बनती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने कर्मचारियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। स्थानांतरण नीति, पदोन्नति प्रक्रिया और कार्यस्थल संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सुचारु और कर्मचारी-अनुकूल बनाया गया है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन से जन-विश्वास आधारित शासन तंत्र को और मजबूती मिली है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के समयबद्ध भुगतान पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। छत्तीसगढ़ पेंशन फंड की स्थापना कर तथा पेंशन फंड विधेयक को विधानसभा से पारित कर राज्य ने इस दिशा में एक मजबूत विधायी आधार भी प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस, ऑनलाइन सेवाओं और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता को सशक्त बनाया गया है, वहीं प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास कार्यक्रमों के जरिए उन्हें बदलते समय के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। एक समय नक्सलवाद प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन हमारे सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस और पराक्रम से इसका डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने मंच से सुरक्षा बलों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए बेहतर और मानवीय पुनर्वास नीति लागू की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बस्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था तेजी से स्थापित हो रही है और ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से सुदूर वनांचलों तक बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप राज्य सरकार ने भी ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ तैयार कर प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति दी है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री गौरव कुमार सोनी, महामंत्री श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अरूण तिवारी, प्रदेश महामंत्री श्री अश्वनी चेलक तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Iran War Warning to USA
Iran War Warning to USA : होर्मुज में महायुद्ध की आहट , अमेरिकी नाकाबंदी से वापस लौटे 21 जहाज, ईरान ने दी आर-पार की चेतावनी
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Coal Levy Scam Update
Chhattisgarh Coal Levy Scam Update : भ्रष्टाचार पर डिजिटल स्ट्राइक , निलंबित IAS समीर विश्नोई की ₹20 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Petrol Pump Suicide Attempt
Chhattisgarh Petrol Pump Suicide Attempt : रूह कंपा देने वाली घटना ,युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80% झुलसा
Featured छत्तीसगढ़
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का करारा प्रहार , ‘सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी’, लोकसभा में बिल गिरना लोकतंत्र की जीत
Featured देश - विदेश
Murder Case
Murder Case : मर्डर मिस्ट्री , शक के नशे में बॉयफ्रेंड बना कातिल, गला घोंटकर प्रेमिका को मार डाला
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh CMO Transfer News
Chhattisgarh CMO Transfer News : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में फेरबदल, 37 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News
CG Breaking News : दोस्ती हुई कलंकित , प्रेमी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, ₹20 हजार की डिमांड से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर संसद में घमासान, संविधान संशोधन बिल खारिज, विपक्ष का तीखा विरोध और राहुल गांधी के बयान ने बटोरी सुर्खियां
Blog

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Private School Strike 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Private School Strike 2026 : छत्तीसगढ़ में शिक्षा ठप , RTE फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आज प्रदेशभर के निजी स्कूलों में तालाबंदी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Breaking News : इंसानियत का कत्ल , रक्षा करने वाले ही बने भक्षक, सांभर मारकर मांस बांटने वाले 5 सलाखों के पीछे

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Chhattisgarh Heatwave Alert 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Heatwave Alert 2026 : छत्तीसगढ़ में आग उगल रहा सूरज , कई जिलों में 48 घंटे का हीटवेव अलर्ट , 44°C पार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?