Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.

Hum Vatan News
Last updated: June 14, 2026 5:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर 14 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने 295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन विकास कार्यों के माध्यम से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा और जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा बटन दबाकर पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जांजगीर चांपा जिले को लगभग 295 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और जनजीवन अधिक सुगम बनेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले में विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी तथा आमजन को सीधे लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विभिन्न विभागों के कार्य शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्य शामिल हैं। वहीं भूमिपूजन के 182 कार्यों में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण नहीं होते, बल्कि वे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े तथा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ अब देशभर के डॉक्टर छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे प्रैक्टिस, सरकार ने बदला नियम
Featured छत्तीसगढ़
CMO Transfer List : छत्तीसगढ़ में 15 सीएमओ के तबादले, निलंबित अधिकारी की बहाली’ नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा आदेश
Featured छत्तीसगढ़
रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल श्री डेका…. विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : SP की बड़ी कार्रवाई’ जमीन मामले में पैसे लेने के आरोप पर प्रधान आरक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन
Featured छत्तीसगढ़
Mamata Banerjee’ का बड़ा सियासी दांव, पार्टी में नई जिम्मेदारियां, सायोनी घोष किनारे
Featured देश - विदेश
370 Biryani Controversy : नौकरी गंवाने के बाद हिमांशु की सफाई, कहा- मनोरंजन के लिए बनाया था किस्सा
Featured देश - विदेश
Rahul Gandhi देंगे मार्गदर्शन, जिला अध्यक्षों का विशेष प्रशिक्षण
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Khan Sir Vs Roshan Anand Sir : कोचिंग विवाद से जुड़े युवक की संदिग्ध मौत, प्रिंस के निधन से सनसनी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

स्टार्टअप और इनोवेशन पर फोकस, Narendra Modi और Emmanuel Macron करेंगे उद्घाटन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : 7 साल के मासूम के साथ हैवानियत’ नाबालिगों ने की बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर सभी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?