Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: FDC Drugs Ban : Ministry of Health and Family Welfare का एक्शन, असुरक्षित दवाओं पर तुरंत रोक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » FDC Drugs Ban : Ministry of Health and Family Welfare का एक्शन, असुरक्षित दवाओं पर तुरंत रोक

Featuredदेश - विदेश

FDC Drugs Ban : Ministry of Health and Family Welfare का एक्शन, असुरक्षित दवाओं पर तुरंत रोक

Hum Vatan News
Last updated: June 21, 2026 10:55 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

FDC Drugs Ban :  नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। Ministry of Health and Family Welfare ने पूरे देश में 16 फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री, वितरण और सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940’ की धारा 26A के तहत जारी नोटिफिकेशन के जरिए की गई है। मंत्रालय के अनुसार, इन दवाओं के फॉर्मूलेशन की वैज्ञानिक समीक्षा में पाया गया कि इनका इस्तेमाल चिकित्सकीय रूप से उचित नहीं है और ये संभावित रूप से असुरक्षित हो सकती हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

International Yoga Day 2026 : “70 में 50 जैसे दिखें, 40 में 20 से ज्यादा लचीले रहें” – पीएम मोदी का संदेश

- Advertisement -
HTML5 Icon

किन दवाओं पर लगी रोक
सरकार द्वारा जिन FDC दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें कई तरह के कॉम्बिनेशन शामिल हैं, जैसे—

  • एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड + एथोहेप्टाजीन
  • डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड
  • डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड + क्लोरडायज़ेपॉक्साइड
  • ग्लिक्लाज़ाइड + क्रोमियम पिकोलिनेट
  • पैरासिटामोल + लिग्नोकेन

इसके अलावा कई एंटीबायोटिक कॉम्बिनेशन पर भी रोक लगाई गई है, जिनमें—

  • एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज़
  • एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज़ + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स
  • एमोक्सिसिलिन + क्लोक्सासिलिन + लैक्टिक एसिड बैसिलस + सेराटियोपेप्टिडेज़
  • सेफैड्रोक्सिल + प्रोबेनेसिड
  • सेफुरोक्सिम + सेराटियोपेप्टिडेज़

इसके साथ ही कुछ स्किनकेयर और डर्मेटोलॉजिकल प्रोडक्ट्स पर भी रोक लगाई गई है, जिनमें एलोवेरा, विटामिन E, जोजोबा ऑयल, ऑरेंज ऑयल, व्हीट जर्म ऑयल, टी ट्री ऑयल जैसे तत्वों के कॉम्बिनेशन शामिल हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला
सरकार के अनुसार, इन दवाओं के कॉम्बिनेशन का कोई ठोस चिकित्सीय आधार नहीं पाया गया। विशेषज्ञों ने इन्हें तर्कहीन, अप्रभावी और संभावित रूप से जोखिम भरा माना है।

यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद बनी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। Drugs Technical Advisory Board ने इन दवाओं की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी।

क्या होती हैं FDC दवाएं
FDC (Fixed Dose Combination) दवाएं वे होती हैं, जिनमें दो या उससे अधिक सक्रिय दवाओं को एक तय अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। इनका उद्देश्य इलाज को आसान बनाना होता है, लेकिन गलत कॉम्बिनेशन मरीजों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं।

राज्यों को दिए गए सख्त निर्देश
सरकार ने सभी राज्यों के ड्रग रेगुलेटर्स और प्रवर्तन एजेंसियों को इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दवा बनाने वाली कंपनियों, आयातकों और वितरकों को भी तत्काल प्रभाव से इन दवाओं का उत्पादन और बिक्री बंद करने को कहा गया है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेहत की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में उपलब्ध दवाएं वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर सुरक्षित हों।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में विदेश से आरोपी को लाने की तैयारी, सुब्बू के लिए दुबई पहुंची ACB-EOW टीम
Featured छत्तीसगढ़
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने में 16.54 करोड़ रुपये का चालान वसूला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : झूले पर बैठने को लेकर युवक-युवती में विवाद, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?