रायपुर 30 जून 2026 : “वन मिलियन हीलर्स, वन बिलियन लाइव्स” थीम पर आयोजित टाइम्स नाउ डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव 2026 (9वां संस्करण) में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बी बालकृष्णा को “इंस्पायरिंग चेस्ट स्पेशलिस्ट ऑफ इंडिया” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें माननीय राज्यपाल श्री रमन डेका के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
यह सम्मान डॉ बी बालकृष्णा को उनके फेफड़ों एवं स्वास रोगों के उपचार, चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस सम्मान के बाद डॉ. बी बालकृष्णा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।


