Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, असंवैधानिक बताकर निरस्त करने की मांग
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, असंवैधानिक बताकर निरस्त करने की मांग

Featuredछत्तीसगढ़

सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, असंवैधानिक बताकर निरस्त करने की मांग

Hum Vatan News
Last updated: July 1, 2026 7:50 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में प्रतिदिन सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र और भोजन मंत्र के अनिवार्य पाठ संबंधी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने इस आदेश को असंवैधानिक बताते हुए इसे निरस्त करने तथा इसके क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता डॉ. आमिर खान ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह आदेश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 28 की भावना के विपरीत है। उनका तर्क है कि संविधान के अनुसार राज्य द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार की धार्मिक शिक्षा या धार्मिक अनुष्ठान अनिवार्य नहीं किए जा सकते।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट फेज-3, सेवा सेतु और डिजिटल नवाचार परियोजनाओं की समीक्षा…मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित.

- Advertisement -
HTML5 Icon

याचिका में यह भी कहा गया है कि यह आदेश संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 21 (गरिमामय जीवन का अधिकार) तथा अनुच्छेद 25 (धर्म की स्वतंत्रता) के तहत नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों को भी प्रभावित करता है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक मूल्यों और समावेशी वातावरण को बढ़ावा देना होना चाहिए, न कि किसी विशेष धार्मिक परंपरा को अनिवार्य रूप से लागू करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह याचिका किसी धर्म के विरोध में नहीं, बल्कि संविधान की सर्वोच्चता और सभी विद्यार्थियों के समान अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से दायर की गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र और भोजन मंत्र के पाठ को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है। अब मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी, जिसके फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : राजनांदगांव के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ट्रक-कार की भिड़ंत में 3 की मौत, 2 गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला, साइबर पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़
Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा
Featured खेल
Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा
Featured मनोरंजन
Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल
Featured छत्तीसगढ़
CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, तिरंगा लेकर पहुंचने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment 2026 : हाई कोर्ट के आदेश के बाद बदली दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?