Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 3 दिन भारी वर्षा का अलर्ट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 3 दिन भारी वर्षा का अलर्ट

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 3 दिन भारी वर्षा का अलर्ट

Hum Vatan News
Last updated: July 17, 2026 10:01 AM
By
Hum Vatan News
Share
CG Weather Update
CG Weather Update
SHARE
× Popup Image

रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर अब पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम सुहावना बना हुआ है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

Contents
CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?इन जिलों में हुई अच्छी बारिशतापमान में आई गिरावटबंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टमअगले तीन दिन बारिश का दौर रहेगा जारी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान… 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता.

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार—

  • शंकरगढ़ और कुसमी में 9-9 सेंटीमीटर
  • चांदो में 8 सेंटीमीटर
  • पटना में 6 सेंटीमीटर
  • समरी में 5 सेंटीमीटर
  • बलरामपुर और दौरा कोचली में 4-4 सेंटीमीटर
  • बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही, चलगली और अंबिकापुर में 3-3 सेंटीमीटर
  • सकरी, भिलाई, रघुनाथ नगर और अहिवारा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट

बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को दुर्ग में सबसे अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम अगले दो दिनों में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी लगातार बना रहेगा।

अगले तीन दिन बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। लोगों को गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

LIVE
छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: आज अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला’ जयंत वैष्णव को मिली मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान, आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
BLA Attack : बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बस विस्फोट में तबाह, कई सैनिकों के हताहत होने का दावा
Featured देश - विदेश
Monsoon Session 2026 : सरकार के विधायी एजेंडे पर सबकी नजर, विपक्ष भी पूरी तैयारी में
Featured national politics देश - विदेश
Kia Syros EV
Kia Syros EV : किया की नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, सिंगल चार्ज में चलेगी 526 किलोमीटर; जानें फीचर्स
automobile Featured
Mahadev Betting App Case : महादेव सट्टा ऐप जांच तेज’ शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, आरोपी से कथित संबंधों की खंगाली जा रही कड़ी
Featured छत्तीसगढ़
17 July 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल …
Featured religion
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान… 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के स्कूल में सनसनी’ छात्र ने अचानक सहपाठियों पर किया हमला, 12 से ज्यादा बच्चों को काटा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पहल से पर्यटन उद्योग को मिलेगा नया आयाम, भ्रमण के दौरान सरगुजा की पर्यटन संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

समयबद्ध समाधान और त्वरित सेवाओं से बढ़ा जनता का भरोसा, राशन कार्ड, आधार सुधार और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं का हो रहा तत्काल निराकरण.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?