Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: BJP Chhattisgarh President Accident : किरण सिंह देव की इनोवा ट्रक से टकराई, हालत खतरे से बाहर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » BJP Chhattisgarh President Accident : किरण सिंह देव की इनोवा ट्रक से टकराई, हालत खतरे से बाहर

Featuredछत्तीसगढ़

BJP Chhattisgarh President Accident : किरण सिंह देव की इनोवा ट्रक से टकराई, हालत खतरे से बाहर

Hum Vatan News
Last updated: July 30, 2026 1:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

BJP Chhattisgarh President Accident : ललितपुर (उत्तर प्रदेश)। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में उनकी इनोवा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में किरण सिंह देव घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Contents
नेशनल हाईवे-44 पर हुआ हादसाटक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्तपुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफरदतिया दर्शन के बाद लौट रहे थे रायपुरअस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक, हादसे में उन्हें कमर में गहरी चोट आई है और कूल्हा टूट गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के समय उनकी पत्नी और बेटी भी कार में मौजूद थीं, जो सुरक्षित हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

NEET Paper Leak Case: कोर्ट में CBI की अधूरी तैयारी, अगली सुनवाई अब 3 अगस्त को

- Advertisement -
HTML5 Icon

नेशनल हाईवे-44 पर हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में हुआ। यह स्थान ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किलोमीटर दूर है।

बताया जा रहा है कि किरण सिंह देव परिवार के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया।

सामने वाली कार को बचाने के प्रयास में चालक ने इनोवा को मोड़ा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे की तरफ जा टकराया।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के समय वाहन की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाली तालबेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

घायल किरण सिंह देव को तत्काल CHC तालबेहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही SDM तालबेहट अभिजीत सिंह, कोतवाल अशोक कुमार वर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना।

दतिया दर्शन के बाद लौट रहे थे रायपुर

पुलिस के अनुसार, किरण सिंह देव बुधवार को परिवार के साथ मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसके बाद उन्होंने नेमावर में नर्मदा तट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में भोजन किया।

वहां से परिवार के साथ रायपुर लौटते समय ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में यह हादसा हो गया।

अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता

हादसे की सूचना मिलते ही झांसी के डीएम गौरांग राठी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं, भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी किरण सिंह देव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

फिलहाल किरण सिंह देव का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Pellet Gun Case: याचिकाकर्ता की सर्जरी में मिले धातु के कण, कोर्ट में पहुंचा मामला
Featured देश - विदेश
Landslides in Jammu & Kashmir and Uttarakhand; Kedarnath route closed : गौरीकुंड के पास भूस्खलन, श्रद्धालुओं की यात्रा रोकी गई
Featured national
Tamil Nadu Mid-Day Meal : Tamil Nadu में बच्चों को सप्ताह में एक दिन Chicken Biryani देने की तैयारी
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : डबल मर्डर केस के उम्रकैद कैदी की दर्दनाक मौत’ बिलासपुर जेल में आत्महत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
Ajinkya Rahane Retirement : भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका’ अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान
Featured खेल
Ramayana Trailer : रणबीर बने भगवान राम, साई पल्लवी की सीता और यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
Featured मनोरंजन
रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उड़ान, अंतरराष्ट्रीय ASQ रैंकिंग में भारत के टॉप-2 एयरपोर्ट्स में शामि
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, ब्रेहबेड़ा नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो; रेस्क्यू कर बचाए गए अधिकारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, परीक्षा तिथि समेत पूरी जानकारी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Sonam Raghuvanshi Surrender : फरार आरोपी सोनम ने कोर्ट के निर्देश पर किया आत्मसमर्पण, जांच में आएगा नया मोड़

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

NEET Paper Leak Case: कोर्ट में CBI की अधूरी तैयारी, अगली सुनवाई अब 3 अगस्त को

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?