Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM Modi Nasha Mukt Bharat: 1 करोड़ युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ, 28 हजार स्थानों से जुड़ा देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM Modi Nasha Mukt Bharat: 1 करोड़ युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ, 28 हजार स्थानों से जुड़ा देश

Featurednational

PM Modi Nasha Mukt Bharat: 1 करोड़ युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ, 28 हजार स्थानों से जुड़ा देश

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2026 12:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

PM Modi Nasha Mukt Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में भागीदार बनने की अपील की। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े और सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ ली।

Contents
विकसित भारत के लिए स्वस्थ युवा जरूरी: पीएम मोदीनशे को हराने वाला युवा है योद्धाशिक्षकों और कॉलेजों से भी की अपील100 सप्ताह तक चलेगा जनभागीदारी अभियानदेशभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रमकई आध्यात्मिक गुरु और मुख्यमंत्री रहे मौजूदअभियान का उद्देश्य

विकसित भारत के लिए स्वस्थ युवा जरूरी: पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी और नशे जैसी घातक आदतों से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक व्यक्ति या परिवार नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नशे को हराने वाला युवा है योद्धा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो युवा नशे की लत को छोड़कर सामान्य जीवन में लौटता है, वह एक योद्धा है और समाज को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का नशे से जुड़ा अतीत उसकी पहचान नहीं बनना चाहिए। साथ ही सरकार नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शिक्षकों और कॉलेजों से भी की अपील

पीएम मोदी ने प्रोफेसरों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों से अपील की कि वे अपने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

100 सप्ताह तक चलेगा जनभागीदारी अभियान

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत 100 सप्ताह तक हर रविवार देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें MY Bharat, NSS स्वयंसेवक, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, एनजीओ और आध्यात्मिक संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

रतनलाल डांगी केस पहुंचा High Court’ पीड़िता बोली- IAS अधिकारी करें निष्पक्ष जांच

देशभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में नियमित रूप से कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • खेल प्रतियोगिताएं
  • वॉकाथॉन
  • ध्यान एवं योग सत्र
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • नुक्कड़ नाटक
  • जागरूकता रैलियां
  • कला एवं निबंध प्रतियोगिताएं
  • सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम

कई आध्यात्मिक गुरु और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

कार्यक्रम में कई प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं ने भाग लिया। इनमें श्री श्री रविशंकर, पूज्य अम्मा, दाजी, डॉ. चिन्मय पंड्या और स्वामी ब्रह्मविहारीजी शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा अनेक सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी इस अभियान से जुड़े।

अभियान का उद्देश्य

सरकार के अनुसार ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदाय में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का दूत बनाना है। यह पहल जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान के रूप में चलाई जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में विदेश से आरोपी को लाने की तैयारी, सुब्बू के लिए दुबई पहुंची ACB-EOW टीम
Featured छत्तीसगढ़
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने में 16.54 करोड़ रुपये का चालान वसूला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : झूले पर बैठने को लेकर युवक-युवती में विवाद, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्या, पत्नी की हत्या कर पति ने बताया हादसा, कब्र से निकला शव तो खुला राज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द’ बिलासपुर-रायगढ़ रूट प्रभावित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?