Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : केंद्रीय जेल में मिली कई अनियमितताएं, कलेक्टर ने मांगा जवाब, जेल अधिकारी को थमाया नोटिस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : केंद्रीय जेल में मिली कई अनियमितताएं, कलेक्टर ने मांगा जवाब, जेल अधिकारी को थमाया नोटिस

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : केंद्रीय जेल में मिली कई अनियमितताएं, कलेक्टर ने मांगा जवाब, जेल अधिकारी को थमाया नोटिस

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2026 12:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने शनिवार को केंद्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं में खामियां और लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित जेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जेल प्रशासन में पारदर्शिता, सुरक्षा और कैदियों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Contents
जेल की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षणव्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देशलापरवाही पर जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

जेल की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निरीक्षण के दौरान कल्याण शाखा, उद्योग शाखा, जेल अस्पताल, कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, एलईडी बल्ब निर्माण इकाई, नव निर्मित बैरक, अस्पताल भवन, पाकशाला, नवीन जेल परिसर, प्रिजनर कॉलिंग सिस्टम, एमसीयू कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष, निर्वाह शाखा, विधि शाखा, वारंट शाखा, लेखा शाखा, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ का विस्तृत निरीक्षण किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, फर्नेस में ब्लास्ट जैसी बॉयलिंग से चार श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई, कैदियों के स्वास्थ्य, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

पाकशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ में सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

लापरवाही पर जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में अनियमितताएं और प्रशासनिक कमियां सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित जेल अधिकारी के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि सरकारी संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करनी होंगी और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, प्रिजनर कॉलिंग सिस्टम और सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा निगरानी प्रणाली को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Politics News : बीजेपी कार्यालय में लगेगा जनसुनवाई शिविर, पांच दिन तक मंत्री करेंगे समस्याओं का समाधान
Featured छत्तीसगढ़
Iran-US Conflict : ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टला, ट्रंप बोले- समझौते का मिला मौका; होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोर
Featured देश - विदेश
Heavy Rain in India: केरल-कर्नाटक में भारी तबाही, किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड से जनजीवन प्रभावित
Featured national
PM Modi Apology Video: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की का नया वीडियो वायरल
Featured national
CBI FIR Against Anil Ambani: CBI ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस, EPFO को भारी नुकसान का दावा
Featured देश - विदेश
NEET UG 2026 Counselling: राउंड-1 से स्ट्रे वैकेंसी तक पूरा शेड्यूल, यहां देखें
education Featured national
PM Modi Nasha Mukt Bharat: 1 करोड़ युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ, 28 हजार स्थानों से जुड़ा देश
Featured national
तिरुमला मंदिर में दिखे Hardik Pandya’ और महिका शर्मा, मुंडन के बाद दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Friendship Day Special : ‘यारी है ईमान मेरा’ ने दोस्ती को दी नई पहचान, 53 साल बाद भी हर महफिल की पहली पसंद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रतनलाल डांगी केस पहुंचा High Court’ पीड़िता बोली- IAS अधिकारी करें निष्पक्ष जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : आरक्षण पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कार्रवाई, डॉ. अनिल द्विवेदी की संपादकीय सलाहकार पद से छुट्टी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?