Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला’ रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के संचालन की कमान निजी कंपनियों को देने की तैयारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला’ रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के संचालन की कमान निजी कंपनियों को देने की तैयारी

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला’ रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के संचालन की कमान निजी कंपनियों को देने की तैयारी

Hum Vatan News
Last updated: August 26, 2026 11:34 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी आने वाले समय में निजी कंपनी को सौंपी जा सकती है। केंद्र सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के 11 एयरपोर्ट्स को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत निजी ऑपरेटरों को देने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक इन एयरपोर्ट्स के लिए 50 साल की कंसेशन अवधि रखी जाएगी।

Contents
पांच बंडल में दिए जाएंगे 11 एयरपोर्टरायपुर एयरपोर्ट को लेकर क्या है योजना?8,622 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान

पांच बंडल में दिए जाएंगे 11 एयरपोर्ट

सरकार ने 11 एयरपोर्ट्स को पांच अलग-अलग बंडल में रखने की योजना बनाई है। इसमें बड़े और छोटे एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा गया है, ताकि बड़े एयरपोर्ट से होने वाली कमाई के जरिए छोटे एयरपोर्ट्स की आर्थिक व्यवहार्यता को मजबूत किया जा सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG BREAKING : शावक के साथ घूम रही शेरनी ने युवक को बनाया निशाना, मौत के बाद इलाके में दहशत

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रस्ताव के अनुसार रायपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट को एक बंडल में रखा गया है। इसी तरह अमृतसर-कांगड़ा, वाराणसी-गया-कुशीनगर, भुवनेश्वर-हुबली और तिरुचिरापल्ली-तिरुपति को अलग-अलग समूहों में शामिल किया गया है।

रायपुर एयरपोर्ट को लेकर क्या है योजना?

रायपुर एयरपोर्ट वर्तमान में AAI के स्वामित्व और संचालन में है। सरकारी दस्तावेजों में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के संचालन, प्रबंधन और विकास को PPP मॉडल पर देने का प्रस्ताव शामिल है। PPPAC की 4 अगस्त 2026 की बैठक में इस प्रस्ताव को in-principle approval दिया गया था।

इसका मतलब यह है कि अभी एयरपोर्ट का निजीकरण अंतिम रूप से पूरा नहीं हुआ है। आगे की प्रक्रिया में अंतिम मंजूरी और बोली की प्रक्रिया पूरी की जानी होगी।

8,622 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान

सरकार के अनुसार 11 एयरपोर्ट्स को निजी ऑपरेटरों को सौंपे जाने के बाद इन परियोजनाओं में करीब 8,622 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। इससे एयरपोर्ट्स के बुनियादी ढांचे, यात्री सुविधाओं और संचालन क्षमता में सुधार की उम्मीद है।

सरकार ने एयरपोर्ट क्षेत्र में बाजार पर कुछ बड़ी कंपनियों का अत्यधिक दबदबा बनने से रोकने के लिए एक निजी बोलीदाता को मिलने वाले एयरपोर्ट बंडलों की संख्या सीमित करने का प्रस्ताव भी रखा है। इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा बनाए रखना और किसी एक कंपनी के हाथ में बहुत अधिक एयरपोर्ट्स का नियंत्रण जाने से रोकना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने 54.21 करोड़ रुपये के 672 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का किया लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस….साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन में बिखरेगी छत्तीसगढ़ी भाषा की सोंधी महक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन..कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में बड़ा फैसला, रायपुर PMLA कोर्ट ने अनिल-विकास अग्रवाल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा पार्षदों के विरोध से मचा बवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में बड़ा इंजीनियरिंग फेरबदल, PHE के SE-EE समेत 43 अभियंताओं का तबादला

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?