Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी

Featurednational

Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी

Hum Vatan News
Last updated: August 27, 2026 2:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर और कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे गोगी गैंग के शूटर भोलू शाहपुरिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।

Contents
जिम के बाहर बरसाई गईं 20 राउंड गोलियांअस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौतइंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंपचुनावी रंजिश और म्यूजिक इंडस्ट्री विवाद भी जांच के दायरे मेंस्वजन ने लगाया जाम, की कड़ी कार्रवाई की मांग

जिम के बाहर बरसाई गईं 20 राउंड गोलियां

घटना उत्तर प्रदेश के शामली की है। बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय अंकित बालियान बुधवार को आर्यपुरी स्थित नाला पटरी के पास एक जिम में पहुंचे थे। शाम करीब 6:48 बजे जब वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कार्पियो में बैठने जा रहे थे, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बताया गया कि हमलावरों ने करीब दो मिनट में लगभग 20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान कई गोलियां अंकित की गाड़ी में भी लगीं, जबकि करीब आठ गोलियां उन्हें लगीं। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना के समय जिम के अंदर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अंकित को उनकी ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खून, कारतूस के खोखे और अंकित का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच

इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंप

हत्या के बाद भोलू शाहपुरिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में कई बातें लिखी गईं और ‘वेट एंड वाच’ का भी जिक्र किया गया।

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्ट की प्रामाणिकता और हत्या से उसके संबंध की जांच कर रही है।

चुनावी रंजिश और म्यूजिक इंडस्ट्री विवाद भी जांच के दायरे में

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे कई संभावित कारणों की जांच कर रही है। इनमें चुनावी रंजिश और हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े विवाद भी शामिल हैं। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगाई गई हैं।

स्वजन ने लगाया जाम, की कड़ी कार्रवाई की मांग

हत्या की खबर मिलते ही अंकित के स्वजन और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने वर्मा मार्केट के पास शव को सड़क पर रखकर देर रात तक जाम लगाया। स्वजन ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। जाम के चलते पुलिस को यातायात का रूट भी डायवर्ट करना पड़ा।

पुलिस अब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : बिलासपुर को मिलेगी वंदे भारत की नई कनेक्टिविटी’ इंदौर-नागपुर ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : पिकअप ने इनोवा को मारी जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बचे
Featured छत्तीसगढ़
Instagram Facebook Digital Bedtime: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया! बच्चों के लिए Meta का बड़ा ट्रायल
Featured national
Nepal Flood: सूखे तिनकों की तरह बह गए गांव और सड़कें, हवाई तस्वीरों में दिखी तबाही
Featured international
Sushmita Sen Comeback: शादी से लेकर फिल्मों तक, सुष्मिता सेन ने खोले दिल के राज; 16 साल बाद कमबैक का दिया संकेत
Featured मनोरंजन
CMF Buds Neo
CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स
Featured tech
Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?